ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नजर नहीं आयेंगे ये खिलाड़ी

Updated on 02-01-2022 06:50 PM

अमरीका की जेनीफेर ब्रेडी फिट नहीं होने के कारण अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन और दो अभ्यास मुकाबलों से बाहर हो गयी हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अधिकारियों ने कहा है कि ब्रेडी बाएं पैर में चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

अधिकारियों ने ट्वीट किया, ‘आपके जल्द उबरने की कामना करते हैं ब्रेडी।' ब्रेडी ने पिछले साल मेलबर्न पार्क में अपने करियर में पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी जहां उन्हें जापान की नाओमी ओसाका के खिलाफ सीधे सेट में हार झेलनी पड़ी थी।

इससे पहले दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा, कनाडा की बियांका आंद्रेस्कू, 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स भी विभिन्न कारणों से ऑस्ट्रेलियाई ओपन से हट गयीं थीं। वहीं पुरुष वर्ग में छह बार के चैंपियन रोजर फेडरर भी घुटने की सर्जरी से उबरने के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से शुरू होगा।

कैरोलिना मुचोवा

वहीं चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा भी चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गयी हैं। मुचोवा ने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि मेरा 2022 सीजन ऑस्ट्रेलिया में शुरू नहीं होगा हालांकि मैं कोर्ट पर वापसी करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हूं।'

मुचोवा ने इस साल फरवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के 2021 संस्करण में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण वह इस साल दुनिया के शीर्ष 20 खिलाड़ियों में भी शामिल रही थीं। इस प्रकार उन्होंने 19वीं रैंकिंग हासिल की थी जो उनकी अब तक की सबसे अच्छी रैंकिंग है। वह सितंबर में यूएस ओपन में पहले दौर में हार के बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं थी। इसके बाद से वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाईं हैं।

मुचोवा से पहले ही उनकी हमवतन करोलिना प्लिस्कोवा, अमरीकी की जेनिफर ब्रैडी और सेरेना विलियम्स तथा कनाडा की बियांका एंड्रीस्कु ने भी मेलबोर्न में 17 से 30 जनवरी तक आयोजित होने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.