आज Godawari Power और IFCI समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के संकेत
Updated on
30-12-2025 01:57 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 42 अंक टूटा था। जबकि एनएसई निफ्टी मामूली लाभ में रहा था। सूचना प्रौद्योगिकी और औषधि कंपनियो के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया आया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 42.64 अंक यानी 0.05% टूटकर 85,524.84 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 85,704.93 अंक के सबसे ऊंचे स्तर तक गया था और 85,342.99 अंक के निचले स्तर तक आया था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी मामूली 4.75 अंक यानी 0.02% बढ़कर 26,177.15 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इटर्नल, एक्सिस बैंक और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहे थे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक शामिल थे।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Jupiter Wagons, Ircon International, Godawari Power, IFCI, Cholamandalam Investment & Finance, Alok Industries और RailTel Corporation of India हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Coforge, Latent View Analytics, Chennai Petroleum Corporation, Kajaria Ceramics, Aegis Vopak Terminals, Schaeffler India और Neuland Laboratories के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…