विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ सकते हैं पीछे

Updated on 12-10-2022 06:40 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास तीन बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। विराट दो खास मामलों में कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ सकते हैं। इस मेगा इवेंट में टीम इंडिया को अपने सफर की शुरुआत 23 अक्टूबर को करनी है। भारत को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है। विराट कोहली ने एशिया कप से पहले करीब तीन महीने का ब्रेक लिया था और इसके बाद दमदार वापसी की। विराट की फॉर्म को देखकर ऐसा लगता है कि वह इस मेगा टूर्नामेंट में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कि विराट कौन से तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं।

1- सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रनः फिलहाल इस मामले में सबसे आगे रोहित हैं। जिनके खाते में 3737 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। विराट कोहली उनसे थोड़ा सा ही पीछे हैं। विराट के खाते में 3712 रन दर्ज हैं। दोनों की अगर फॉर्म की बात करें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि विराट इस समय रोहित से बेहतर फॉर्म में हैं और ऐसे में वह यह वर्ल्ड रिकॉर्ड जल्द ही अपने नाम कर सकते हैं।

2- सबसे ज्यादा चौकेः टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौका लगाने के मामले में विराट कोहली दो खिलाड़ियों से पीछे हैं। पॉल स्टर्लिंग के खाते में 344 चौके हैं, तो वहीं रोहित के खाते में 337 चौके। विराट कोहली 331 चौकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली अगर अपनी फॉर्म को जारी रखते हैं, तो इस खास रिकॉर्ड में भी नंबर-1 बन सकते हैं।

3- ऑस्ट्रेलिया में विदेशी बल्लेबाज का बेस्ट औसतः ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर विराट को खेलना कितना पसंद है, यह किसी से नहीं छुपा है। टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर विदेशी बल्लेबाजों के प्रदर्शन की अगर बात करें तो औसत के मामले में विराट से आगे इफ्तिखार अहमद, असेला गुनारत्ने और जेपी डुमिनी ही हैं। गुनारत्ने और डुमिनी इस टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलते दिखेंगे, इफ्तिखार हालांकि पाकिस्तान की ओर से खेलेंगे, लेकिन उनकी फॉर्म कुछ खास नहीं है। विराट ने 64.42 की औसत से ऑस्ट्रेलिया में कुल 451 टी20 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। औसत के मामले में भी वह नंबर-1 बन सकते हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.