इन कमजोरियों को दूर करना ही होगा, वरना श्रीलंका से T-20 सीरीज हार सकता है भारत

Updated on 07-01-2023 06:19 PM
राजकोट: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों का परिणाम देखने के बाद इतना तो तय है कि आज का मुकाबला भी जोरदार होगा। वैसे भी आज जो टीम जीतेगी सीरीज उसी के नाम होगी। पहले मुकाबले में भारत ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की थी तो दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 16 रन से जीत मिली थी।

भारत की कमजोरी उभरी

भारत को अगर सीरीज पर कब्जा करना है तो उसके तेज गेंदबाजों और ऊपरी बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। युवा तेज गेंदबाजों उमरान मलिक और शिवम मावी की खराब लाइन और लेंथ का श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दूसरे टी-20 में बखूबी फायदा उठाया। सबसे ज्यादा निराश चोट से उबरकर टीम में लौटे तेज गेदबाज अर्शदीप सिंह ने किया। वह अपने पहले ओवर में लगातार तीन बार क्रीज से बाहर रहे और टी-20 में नो-बॉल की हैटट्रिक लगाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।

टॉप ऑर्डर की चिंता

बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर का खराब प्रदर्शन दूसरे टी-20 मैच में भी जारी रहा। सीरीज से डेब्यू करने वाले शुभमन गिल लगातार दूसरी बार असफल रहे। राहुल त्रिपाठी का भी यही हाल रहा और दूसरे टी-20 में डेब्यू करने का जो मौका मिला उसका वह फायदा नहीं उठा सके। हालांकि, मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव एक बार फिर प्रभावी रहे। अक्षर पटेल भी ऑलराउंडर की अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। दूसरे टी-20 में उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी कर जता दिया कि वह रविंद्र जाडेजा की कमी को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

प्लेइंग XI में बदलाव होंगे?

आज निर्णायक मुकाबले में टीम में किसी बदलाव की संभावना कम है। हेड कोच राहुल द्रविड़ कह भी चुके हैं कि बहुत ज्यादा बदलाव उन्हें पसंद नहीं है। उधर, मौजूदा एशियन चैंपियन टीम श्रीलंका ने शानदार वापसी करके भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। उसे हालांकि मिडल ऑर्डर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उसके लिए कप्तान दासुन शनाका की लय अहम साबित होगी। भारत की आईसीसी टी-20 रैंकिंग नंबर 1 है। श्रीलंका 8वें पायदान पर है।

कौन कितना पानी में?
दोनों टीम के बीच अबतक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 18 जीते हैं। श्रीलंका ने 9 मुकाबलों में बाजी मारी है। एक मैच बेनतीजा रहा है। सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन की पिच बल्लेबाजों के माकूल रही है। दूसरे टी-20 की तरह यहां भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। यहां खेले गए अभी तक चार टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से दो में पहले और दो में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। मैच के दौरान औसत तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.