धवन को कप्तानी से हटाए जाने से उनको फर्क नहीं

Updated on 13-08-2022 06:23 PM

भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 अगस्त से वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज के लिए पहले शिखर धवन को कप्तान चुना गया था, लेकिन अचानक केएल राहुल को टीम का कप्तान बना दिया गया। राहुल इस सीरीज में टीम का हिस्सा भी नहीं थे। वो पूरी तरह फिट नहीं थे जिसके कारण उन्हें टीम में नहीं रखा गया था। गुरुवार को केएल राहुल को फिट घोषित कर दिया गया और उन्हें टीम की कमान भी सौंप दी गई। वहीं, शिखर को टीम का उपकप्तान बना दिया गया।

धवन को लेकर किए गए इस फैसले पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत की है। वो सोनी टीवी के कमेंट्री पैनल का भी हिस्सा हैं जो इस सीरीज का लाइव कवरेज करेगी। आईए बताते हैं उन्होंने इसको लेकर क्या कहा है.मनिंदर ने धवन को लेकर कहा, 'देखिए ये भारतीय चयनकर्ताओं का फैसला है और इसको लेकर किसी के भी मन में कोई सवाल नहीं होना। जहां तक मैं शिखर धवन को जानता हूं तो वो इस तरह से इंसान हैं जिनके अंदर ऐसी बातों से किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा। धवन ने वैसे भी हालिया इंटरव्यू में यह बात एकदम से साफ दिया है कि वह सिर्फ और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं।'

मनिंदर ने आगे कहा, 'गब्बर ऐसा खिलाड़ी है जो बेहद ही मस्त रहता है। कप्तानी मिली या कप्तानी से उनको हटा दिया गया ऐसी बातें उनके लिए मायने रखती ही नहीं हैं। वह एक बेहद मस्तमौला इंसान हैं और कुछ चीजें हैं जिनसे उनके उपर कोई फर्क नहीं पड़ता है। तो चयनकर्ताओं ने केएल को कप्तान बनाया और धवन उप कप्तान होंगे ऐसी चीजें किसी भी तरह से उनके जीवन में मयाने नहीं रखती, वह सिर्फ अच्छा खेलने पर ध्यान दे रहे हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.