'उन्होंने लोगों के दिमाग को भी तबाह कर दिया', मोदी सरकार पर भड़कीं कुनिका सदानंद, कहा- ये इनकी उपलब्धि है
Updated on
08-05-2026 12:09 PM
अनुभवी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने पिछले साल विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से टेलीविजन पर वापसी की। वो अक्सर गंभीर मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। चाहें पर्सनल लाइफ के अफेयर्स पर बोलना हो या फिर देश-दुनिया में हो रहे किसी मुद्दे पर अपनी राय रखनी हो, कुनिया हमेशा ही आगे रहती हैं। एक बार फिर से एक्ट्रेस ने भारत में पॉलिटिक्स को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने देश में सत्ताधारी पार्टी यानी बीजेपी को लेकर भी बड़ी बात कह दी है।
कुनिका सदानंद ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'भारत एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है जहां अगर आप समझदारी की बात करने की कोशिश करेंगे, तो लोग आपको गाली देंगे, धमकाएंगे और लगभग सड़कों पर पीट-पीटकर मार डालेंगे। और यही सत्ताधारी दल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।'
कुनिका सदानंद का बीजेपी पर निशाना!
इससे साफ जाहिर होता है कि एक्ट्रेस सीधे बीजेपी पर निशाना साध रही हैं और हाल ही में घटित हुई घटनाओं को सत्ताधारी पार्टी से जोड़ रही हैं। कुनिका के इस ट्वीट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने भी उन्हें सपोर्ट किया। कुछ ने बुरा-भला भी कहा। ज्यादा लोगों ने पार्टी के सपोर्ट में काफी कुछ लिखा।
लोगों ने कुनिका सदानंद को घेरा
एक ने कमेंट में लिखा, 'मैं इस ऐप को कभी नहीं छोड़ूंगा क्योंकि यह मुझे रोज याद दिलाता है कि लोग कितने बेशर्म और पाखंडी हो सकते हैं। मेरा मतलब है, TMC ने अभी-अभी सुवेंदु अधिकारी के PA को गोली मारी है और आप BJP पर लोगों के दिमाग खराब करने का आरोप लगा रही हैं। किसी को इतना नीच काम करने के लिए किस हद तक कायर होना पड़ता है?' एक ने कहा, हां, 'सत्ताधारी पार्टी राम का बहुत सम्मान करती है, लेकिन उन्होंने भी अपने नागरिकों की बात सुनी। उनके नागरिकों ने उनके निजी मामलों, खासकर उनकी पत्नी के बारे में सवाल उठाए। अब तो हम प्रधानमंत्री से उनके काम के बारे में भी नहीं पूछ सकते।'
बंगाल में BJP की जीत के बाद घटी घटना
बता दें कि हालिया विधानसभा चुनावों में बंगाल में बीजेपी की जीत हुई है और ममता बनर्जी की बड़ी हार हुई है। इसके बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से भी इनकार कर दिया। CM पद के दावेदार सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात रथ अपने घर लौट रहे थे तभी उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ममता बनर्जी की हो रही थू-थू
रथ उन कम से कम तीन लोगों में शामिल हैं जिनकी पूर्वी राज्य में सोमवार को परिणाम घोषित होने के बाद से हत्या कर दी गई है। रथ की मौत से पहले पुलिस ने बताया था कि उन्होंने हिंसा और धमकी की घटनाओं के सिलसिले में 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में ममता बनर्जी को लेकर और भी थू-थू हो रही है। कुनिका के ट्वीट को लोगों ने इसी घटना से जोड़कर बात की है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…