'मेरी अस्मत की बोली लगाई, होटल के कमरा नं 204 में कई दिन रखा... मैं बार-बार गेट बंद करती थी'

Updated on 31-10-2025 01:46 PM
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला को लव जिहाद का शिकार बनाया गया, फिर धर्म परिवर्तन कर इज्जत की बोली लगाई गई। पीड़िता ने भाजपा जिला अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। भारतीय किसान यूनियन नेता सहित दो लोगों पर मारपीट और पैसे का लालच देकर कोर्ट में बयान बदलवाने के आरोप लगाए हैं।

मामला बागपत कोतवाली शहर कस्बे का है, जहां एक विवाहित महिला ने करीब एक महीने पहले मुस्लिम युवक अल्ताफ उर्फ गुड्डू और उसके साथियों पर लव जिहाद में फंसाकर धर्म परिवर्तन करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत बागपत कोतवाली में की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और मुकदमा दर्ज कर कानूनी कारवाई पूरी की।

महिला ने पहले कोर्ट में बदले बयान

हालांकि महिला ने कोर्ट में बयान पलट दिए और आरोपियों की जमानत हो गई। महिला अब दोबारा कोर्ट में बयान दर्ज कराना चाहती है, जिसके लिए महिला भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय से मिली है और अपने साथ हुए अन्याय के बारे में उनको बताया है। महिला का कहना है कि भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और बयान बदलवाने के लिए पैसों का लालच दिया था।

दिल्ली की मस्जिद में धर्मांतरण

महिला का आरोप है कि आरोपी युवक कपड़ों की दुकान चलाता है और उसने अपने साथी राजा के साथ मिलकर उसे दिल्ली की एक मस्जिद में जबरन निगाह करने के लिए मजबूर किया। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन स्थानीय नेताओं ने उसको अगवा कर लिया और उसकी अस्मत की बोली लगाई गई। कोर्ट में उसके बयान भी बदलवा दिए गए। लेकिन पीड़िता अब आरोपियों के खिलाफ कारवाई चाहती है।

महिला ने बयान में पुलिस पर भी लगाए आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि एक कमरे में बैठाया और मेरी बोली लगाई। इन्होंने एक होटल के 204 नंबर कमरे में रखा। साथ ही मेरे साथ मारपीट कर वीडियो बनाई। दो दिन तक मुझे होटल में रखा। दिनभर गाड़ी में घुमाते थे, उस दौरान थप्पड़ मारते हुए वीडियो बनाते रहते थे। पुलिसवालों के सामने जबरन मेरा बयान करवाया। बचकर भागने की कोशिश की तो महिला पुलिसवालों ने धमकी दी। कोर्ट में भी जज के सामने बयान के दौरान बार-बार गेट खोल देते थे। इन लोगों ने मुझे बहुत मारा। 50 हजार रुपये में मुझे बेचने की भी बात करते थे।

मामले की होगी जांच

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि महिला की शिकायत मुख्यमंत्री तक भेजी जाएगी। पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। बागपत कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि महिला की शिकायत पर ही मुकदमा दर्ज किया गया था, उसके बयान के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.