चोरों ने सराफा दुकान में लगाई सेंध

Updated on 18-09-2021 11:23 PM

बिलासपुर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में चोरों ने एक ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाया। बस स्टैंड के पास और मेन रोड पर स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने गहने पार कर दिए। चोर अपने साथ सीसीटीवी और डीवीआर भी साथ ले गए हैं। वारदात का पता शनिवार सुबह चला, जब दुकान के पीछे रहने वाले संचालक टहलते हुए बाहर निकले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

बीच शहर में दुर्गा चौक के मुख्य मार्ग पर संजय ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। यहां लाइन से कई ज्वेलरी की अन्य दुकानें भी हैं। दुकान के पीछे ही उसके मालिक संजय सोनी भी परिवार सहित रहते हैं। सुबह वह टहलते हुए बाहर निकले तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और सोने-चांदी के गहने गायब थे। हालांकि चोरी गए गहनों की कुल कीमत का पता नहीं चला है।

करीब दो साल पहले इसी तरह से चोरों ने महज 300 मीटर दूर नया बस स्टैंड के पास भी इसी तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। एसडीओपी गौरेला अशोक वाडेगावकर पुलिस टीम सहित सुबह से ही मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने दुकान का शटर आधे से ज्यादा बंद कर दिया है। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। फोटो लेने की भी मनाही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी से चोरों और संदेहियों की तलाश कर रही है। करीब दो साल पहले इसी तरह से चोरों ने महज 300 मीटर दूर नया बस स्टैंड के पास भी इसी तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था

जिले में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस रात में गश्त ही नहीं करती है। बस स्टैंड जैसी चहल-पहल वाली जगह ही चोरों ने एक दुकान को निशाना बना दिया है। मेन रोड पर स्थित इस दुकान चोरी हो जाती है और किसी को पता ही नहीं चलता है। पुलिस कहती है कि सीसीटीवी लगाओ और चोर इतने शातिर हैं कि उसे ही उखाड़ कर ले जाते हैं। लोगों में चोरियों को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.