ऑस्ट्रेलिया में ‎मिला ओमीक्रोन स्वरूप का तीसरा मामला

Updated on 29-11-2021 08:35 PM

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का तीसरा मामला सामने आया है और ऐसे में नेता इस सप्ताह प्रतिबंधों में राहत देने की योजना पर पुनर्विचार कर रहे हैं। नदर्न टेरिटरी की स्वास्थ्य मंत्री नताशा फाइल्स ने बताया कि जोहानिसबर्ग से उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचने वाला दक्षिण अफ्रीका का 30 वर्षीय व्यक्ति नए स्वरूप से संक्रमित पाया गया। संक्रमण की पुष्टि पृथक-वास केंद्र में हुई है। न्यू साउथ वेल्स के अधिकारियों ने बताया था कि दक्षिण अफ्रीका से सिडनी पहुंचे दो यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

 दोनों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और इनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं तथा ये सिडनी में पृथक-वास में रह रहे हैं। संघीय सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के बीच सोमवार को इस संबंध में बैठक हो रही है कि बुधवार से सीमा प्रतिबंधों में छूट की योजना को बदला जाए या नहीं। देश के संघीय स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने बताया कि अगर चिकित्सकीय स्थितियों के हिसाब से जरूरत पड़ती है तो अधिकारी अतिरिक्त कदम उठाने में हिचकिचाएंगे नहीं।

वहीं न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया तथा राजधानी कैनबरा में विदेश से आने वाले सभी लोगों को 72 घंटे तक पृथक-वास में रखने का निर्णय लिया गया है। हंट ने इससे  पहले बताया था पिछले 14 दिन में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, जिम्बाब्वे, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, सेशेल्स, मलावी और मोजाम्बिक गए गैर ऑस्ट्रलियाई नागरिक और स्थायी निवासी ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.