बॉलीवुड का यह स्टार करना चाहता है दिनेश कार्तिक की बायोपिक में काम, हिट पर हिट दे रहा है ये एक्टर

Updated on 10-11-2024 05:52 PM
नई दिल्ली: अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाले विक्रांत मेसी अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। एक मीडिया इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने कहा कि कार्तिक। इसके अलावा विक्रांत दिनेश कार्तिक के स्ट्रगल स्टोरी से भी काफी प्रभावित हैं। यही कारण है कि विक्रांत दिनेश कार्तिक की बायोपिक में काम करना चाहते हैं।

बता दें कि विक्रांत की हाल ही में रिलीज में हुई दो बायोपिक फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी। खास तौर से 12वीं फेल ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 12वीं फेल आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित थी। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई निठारी कांड पर बनी सेक्टर 36 में भी लोगों ने विक्रांत की एक्टिंग को खूब पसंद किया।

कैसा रहा है दिनेश कार्तिक का करियर

टीम इंडिया के लिए दिनेश कार्तिक का इंटरनेशनल करियर कुछ खास नहीं रहा था। हालांकि, उन्हें तीनों फॉर्मेट में खेलने में का मौका जरूर मिला। कार्तिक भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मैचों में मैदान पर उतरे। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो कार्तिक ने अपने करियर में 1025 रन बनाए। इस फॉर्मेट में 1 शतक और 7 फिफ्टी लगाई।

इसके अलावा वनडे में कार्तिक ने 1752 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में कार्तिक ने 9 फिफ्टी भी लगाई जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 686 रन अपने नाम किए। टीम इंडिया के लिए खेलने के अलावा कार्तिक ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपना जलवा दिखाया। आईपीएल में कार्तिक एक फिनिशर की भूमिका में थे। उन्होंने इस लीग में 257 मैच खेले, जिसमें 135.36 की स्ट्राइक रेट से 4842 रन बनाए हैं। हालांकि, कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद इस लीग से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.