ये कप्तानी नहीं आसां... चार हार के बाद दिग्गजों के निशाने पर हार्दिक, बचाव में लगे पोलार्ड

Updated on 16-04-2024 02:58 PM
नई दिल्ली: मौजूदा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम की रणनीति और नए कप्तान हार्दिक पंड्या की लीडरशिप को लेकर समीक्षक भी सवाल उठा रहे हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल के 16 सीजन में से पांच बार की विजेता और एक बार की उपविजेता रही है। टीम 2019 और 2020 में लगातार दो बार चैंपियन बनी थी जबकि उसके बाद 2021, 2022 और 2023 में उसके प्रदर्शन में गिरावट आई। पिछले सीजन यह टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही थी और टेबल में चौथे पोजिशन पर रही। इस सीजन मुंबई इंडियंस छह में से चार मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है।

दिग्गजों के निशाने पर कप्तान हार्दिक

सीएसके के हाथों टीम की चौथी हार के बाद पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने हार्दिक पंड्या की आलोचना की। गावस्कर ने कहा, 'ओह, बेहद साधारण गेंदबाजी, साधारण कप्तानी। शिवम दुबे के साथ रुतुराज गायकवाड़ के काफी अच्छी बल्लेबाजी करने के बावजूद उन्हें कम स्कोर पर रोका जाना चाहिए था। मेरा मानना है कि उन्हें 185-190 रन तक रोका जाना चाहिए था। शायद सबसे बदतर गेंदबाजी, जो मैंने काफी लंबे समय में देखी है।' पंड्या ने तीन ओवर में 43 रन देकर दो विकेट चटकाए और बैटिंग में छह गेंद में सिर्फ दो रन बना पाए।

वहीं पीटरसन ने कहा, 'मैं सोचता हूं कि खेल के इतर की चीजें हार्दिक पंड्या पर बहुत असर डाल रही हैं। जब वह टॉस के लिए जाते हैं तो वह बहुत मुस्कुराते हैं। वह ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं जैसे वह बहुत खुश हैं। वह खुश नहीं हैं। यह मेरे साथ हुआ है। मैं इसका सामना कर चुका हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि यह आप पर असर डालता है।'

उन्होंने कहा, 'अभी हम जो हूटिंग सुन रहे हैं, मुझे पता है कि वे धोनी द्वारा मैदान के हर तरफ पंड्या के खिलाफ शॉट खेलने से खुश थे। इससे आपको दुख होता है क्योंकि उनमें भावनाएं हैं। वह एक भारतीय खिलाड़ी हैं और वह नहीं चाहते कि उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जाए, इसलिए जब यह होता है तो इसका उस पर असर होता है। यह उसके क्रिकेट पर असर डाल रहा है।' वहीं, वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी ब्रायन लारा ने कहा कि मुंबई के बोलिंग अटैक में जसप्रीत बुमरा के अलावा अधिक दम नहीं है और उन्हें खेल के इस विभाग में सुधार की जरूरत है।


कोच पोलार्ड ने किया बचाव

मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कायरन पोलार्ड टीम की हार के लिए विशेष व्यक्तियों को दोषी ठहराने वाले लोगों से 'परेशान हैं और तंग आ चुके हैं'। उन्होंने फैंस से आग्रह किया कि वे संघर्षरत कप्तान हार्दिक पंड्या को निशाना नहीं बनाएं। पोलार्ड ने कहा, 'आपको इस तरह के दिनों का सामना करना पड़ता है। मैं व्यक्तिगत खिलाड़ियों पर निशाना साधने से तंग आ चुका हूं। आखिर क्रिकेट एक टीम खेल है। हार्दिक एक आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं। टीम के साथियों के साथ उनके संबंध अच्छे है। क्रिकेट में आपके अच्छे दिन भी आते हैं और बुरे भी। मैं एक ऐसे व्यक्ति को देख रहा हूं जो अपने कौशल को जारी रखने और अपनी क्षमता दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.