क्विंटन डी कॉक की जगह खा बैठा यह कैरेबियाई खिलाड़ी! लगातार 2 मैचों में तूफानी फिफ्टी जड़ मचाया आतंक

Updated on 04-04-2023 08:39 PM
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक नेशनल ड्यूटी के चलते समय के साथ आईपीएल 2023 में जुड़ नहीं पाए। पिछली बार की तरह इस साल भी डी कॉक लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। हालांकि टीम के साथ जुड़ने के बाद उनकी जगह अंतिम 11 में होगी इस पर अब कुछ कहा नहीं जा सकता। जी हां, डी कॉक जैसे अनुभवी और धाकड़ बल्लेबाज को आईपीएल में बेंच गर्म करते हुए देखा जा सकता है, जिसकी वजह और कोई नहीं बल्कि इन फॉर्म वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज काइल मेयर्स हो सकते हैं।
काइल मेयर्स ने आईपीएल में की तोड़फोड़
कैरेबियन बल्लेबाज काइल मेयर्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डी कॉक की गैरमौजूदगी में प्लेइंग 11 में खेलने का मौका दिया। इसी बहाने मेयर्स ने आईपीएल में डेब्यू भी कर लिया। लेकिन काइल ने सिर्फ डेब्यू ही नहीं किया बल्कि अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम में अपनी जगह भी फिक्स कर ली। मेयर्स ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 2 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने चौकों-छक्कों की बारिश कर गेंदबाजों का जमकर तेल निकाला है। जहां मायर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में सिर्फ 38 गेंद में 73 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने सीएसके के खिलाफ दूसरे मैच में महज 22 गेंदों में 53 रन की गजब की पारी खेली है। उनका यह प्रदर्शन एलएसजी में डी कॉक की जगह खा सकता है। इसमें कोई दोहराय नहीं कि अब क्विंटन को टीम के साथ जुड़ने के बाद भी बाहर ही बैठना पड़े।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीते सोमवार को एक रोचक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में जीत मेजबान टीम चेन्नई की हुई। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य लखनऊ के सामने रखा था, जिसको हासिल करने से केएल राहुल की टीम 12 रन से चूक गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.