ब्रह्मोस की ताकत देख खुश हो गया चीन का यह दुश्‍मन, भारत से जमकर हथियार खरीदने की तैयारी, जानें प्‍लान

Updated on 02-08-2024 02:26 PM
मनीला: दक्षिण चीन सागर में चीन की दादागिरी से जूझ रहा फिलीपीन्‍स ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल खरीदने के बाद अब भारत से बड़े पैमाने पर अन्‍य हथियार खरीदने की तैयारी कर रहा है। फिलीपीन्‍स चीन के खतरे से निपटने के लिए घातक हथियारों को खरीदकर रक्षा आधुनिकीकरण पर फोकस कर रहा है। भारत में फिलीपीन्‍स के राजदूत जोसेल एफ इग्‍नासिओ ने कहा कि प्रत‍िरोधक क्षमता हासिल करने के लिए भारत के हथियार बेहद मुफीद हैं। उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में भी फिलीपीन्‍स भारत से हथियार खरीदते रहेगा। दरअसल, भारत और फिलीपीन्‍स दोनों का दुश्‍मन चीन है और इसी वजह से मनीला और नई दिल्‍ली में रक्षा संबंध लगातार मजबूत होते जा रहे हैं।

फिलीपीन्‍स के राजदूत जोसेल ने एबीपी लाइव को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि भारत अब फिलीपीन्‍स के लिए एक 'स्‍वाभाविक पार्टनर' है। खासकर 'होरिजोन 3' प्‍लान के तहत फिलीपीन्‍स की सेना को आधुनिक बनाने में भारत की भूमिका अहम है। इस प्‍लान का ऐलान साल 2023 में फिलीपीन्‍स के राष्‍ट्रपति मार्कोस जूनियर ने किया था। जोसेल ने कहा, 'कई चरणों में पिछले एक दशक से फिलीपीन्‍स की सेना एक आधुनिकीकरण प्रोग्राम चला रही है।' उन्‍होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमने जरूरत के आधार पर एक शापिंग लिस्‍ट बनाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.