हमास से भी खतरनाक है इजरायल का यह दुश्‍मन, जंग में कूदा तो नेतन्‍याहू के छूटेंगे पसीने, लेबनान सीमा पर जुटे

Updated on 13-10-2023 01:44 PM
बेरुत: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग और गंभीर हो सकती है। लेबनान का आतंकी संगठन हिज्‍बुल्‍लाह भी इस युद्ध में कूदने के लिए बेकरार है। हमास की तरह ही इस संगठन को भी ईरान का समर्थन हासिल है। फिलहाल यह संगठन अभी सिर्फ बॉर्डर पर है लेकिन किसी भी समय यह जंग में उतर सकता है। इजरायल के राजनीतिक और सैन्‍य नेता जहां एक तरफ अगले कदम पर विचार कर रहे हैं तो वहीं उनकी नजरें हिज्‍बुल्‍लाह पर भी टिकी हुई हैं। इजरायल के उत्‍तरी बॉर्डर पर किसी भी समय हलचल हो सकती है। कई जानकार मानते हैं कि अगर हिज्‍बुल्‍लाह युद्ध में हमास के साथ आया तो फिर स्थितियां विकट हो सकती हैं।

टैंक और मिसाइलों के साथ जुटे
लेबनान सीमा पर हिज्‍बुला के लड़ाके टैंक और मिसाइलों के साथ जुट गए हैं। हिजबुल्लाह के पास हजारों रॉकेट और मिसाइलें हैं जो इजरायल में लगभग कहीं भी निशाना लगाने में सक्षम हें। इस संगठन को हमास की तुलना में कहीं ज्‍यादा मुश्किल दुश्मन के तौर पर देखा जाता है। लेबनान में एक नए मोर्चे की संभावना ने साल 2006 में हिज्‍बुल्‍लाह और इजरायल के बीच एक महीने तक चले भयानक युद्ध की कड़वी यादें ताज़ा कर दी हैं। यह दोनों पक्षों के बीच गतिरोध और तनावपूर्ण माहौल में खत्‍म हुआ था। पिछले छह दिनों से इजरायल ने गाजा की घेराबंदी करके रखी है। सात अक्‍टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमास के खतरनाक हमले के जवाब में इजरायली सेना की तरफ से सैकड़ों हवाई हमले किए गए हैं। इजरायल की सेनाएं 23 लाख फिलिस्तीनियों की आबादी वाले इलाके को निशाना बना रही हैं।

हमास को चुनौती
इजरायल ने हमास को खत्‍म करने की कसम खाई है। साथ ही अब देश संभावित जमीनी हमले की तैयारी में लगा हुआ है। इजरायल को सबसे ज्‍यादा चिंता हिज्‍बुल्‍लाह की सटीक-निर्देशित मिसाइलों को लेकर है। इन मिसाइलों के बारे में कहा जाता है कि इनका लक्ष्य इजरायल के नैचुरल गैस रिग और बिजली स्टेशन हो सकते हैं जो इजरायल के लिए रणनीतिक अहमियत रखते हैं। पड़ोसी देश सीरिया में राष्‍ट्रपति बशर असद की सेना के साथ कई सालों तक चली लड़ाई के कारण हिजबुल्लाह भी युद्ध में उतरने की तैयारी करने लगा है।

युद्ध होगा और विनाशकारी
हाल के कुछ वर्षों में हमास नेता लेबनान चले गए हैं। इस वजह से हमास और हिजबुल्लाह के बीच नजदीकियां भी बढ़ी हैं। हिजबुल्लाह अभी तक काफी हद तक किनारे पर बना हुआ है। समूह के करीबी लोगों का मानना है कि अगर इजरायल जमीन पर भी हमलों में तेजी लाता है तो फिर विनाशकारी परिणामों के साथ युद्ध और ज्‍यादा खतरनाक हो सकता है। समूह के करीबी लेबनानी विश्लेषक कासिम कासिर के हवाले से न्यूज एजेंसी एपी ने बताया है कि हिजबुल्लाह, किसी भी तरह से हमास के विनाश की अनुमति नहीं देगा। न ही गाजा को जमीनी घुसपैठ का सामना करने के लिए अकेला नहीं छोड़ेगा।

दक्षिणी लेबनान में तबाही!
लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने सभी लेबनानी समूहों से संयम बरतने के लिए कहा है। साथ ही उन्‍होंने इजरायल की योजनाओं में शामिल नहीं होने की अपील की है। यह हिज्‍बुल्‍लाह के लिए एक साफ संदेश था। उन्होंने कहा कि लेबनान, इजरायल के आपराधिक कृत्यों की निंदा करता है। साथ ही वह चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय दुश्‍मनी खत्‍म करने पर काम करे। इजरायली नेताओं ने भी बार-बार चेतावनी दी है कि अगर लेबनान के साथ युद्ध हुआ तो फिर दक्षिणी लेबनान में भारी विनाश होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.