आईपीएल की नई टीम अहमदाबाद फ्रेंचाइजी से जुड़ सकता है यह पूर्व क्रिकेटर

Updated on 28-01-2022 08:14 PM

अहमदाबाद पूर्व क्रिकेटर आशीष कपूर आईपीएल की नई टीम अहमदाबाद से जुड़ सकते हैं। आशीष ने भारतीय टीम की ओर से 4 टेस्ट और 17 एकदिवसीय खेले हैं। अहमदाबाद टीम से जुड़े अधिकारी इस क्रिकेटर से बात कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी उनके संपर्क में हैं।

सोलंकी के अनुसार इसमें उनका और फ्रेंचाइजी दोनों का पारस्परिक हित जुड़ा है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था जबकि टीम के मेंटर पूर्व भारतीय कोच गैरी कस्र्टन हैं।

माना जा रहा है कि आशीष कपूर की भूमिका मुख्य रूप से प्रतिभा स्काउटिंग की होगी। वह पिछले साल तक राष्ट्रीय जूनियर चयन समिति के प्रमुख थे और देश में युवा प्रतिभा पूल के उनके प्रत्यक्ष ज्ञान को उनकी स्काउटिंग साख को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।

वह स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम करेंगे। यह कपूर का आईपीएल में पहला कार्यकाल नहीं होगा। वह इससे पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी से जुड़े थे और उन्होंने 2008 में पहले सीजन से लेकर 7 साल तक तत्कालीन दिल्ली डेयरडेविल्स प्रबंधन के साथ विभिन्न भूमिकाओं में काम किया था। आशीष अभी बहरीन की टीम को अगले महीने ओमान में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप क्वालीफायर के लिए तैयार कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.