अमेरिका के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, डॉटकॉम के दौर में भी नहीं हुआ था यह कमाल
Updated on
08-10-2025 02:25 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में डॉलर की छोड़कर बाकी सभी एसेट्स रेकॉर्ड पर है। इनमें शेयर मार्केट भी शामिल है। हालिया तेजी के साथ ही यूएस स्टॉक मार्केट कैप-टू-जीडीपी रेश्यो 221% के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अप्रैल के लो लेवल से इसमें 58% तेजी आई है। यह साल 2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस के लो लेवल से करीब 4.6 गुना ज्यादा है। यह 2000 के डॉटकॉम बबल के दौरान 142% पर पहुंचा था। यह 13 साल के औसत 87% से कहीं आगे पहुंच चुका है।
पिछले कुछ समय में अमेरिका की बड़ी कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली है। मसलन दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया की हिस्सेदारी अब एमएससीआई ऑल कंट्री वर्ल्ड इंडेक्स में 5.04 फीसदी पहुंच चुकी है। यह इंडेक्स ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स का 85 फीसदी कैप्चर करता है। इनमें लार्ज और मिड-कैप स्टॉक्स शामिल हैं। एनवीडिया का वेट अब दुनिया के तीसरे बड़े स्टॉक मार्केट जापान (4.78%) से भी ज्यादा हो गया है।
टॉप कंपनियां
इस इंडेक्स में चीन की हिस्सेदारी 3.33 फीसदी, यूके की 3.23 फीसदी और कनाडा की 2.92 फीसदी है। इस इंडेक्स में एनवीडिया का योगदान फ्रांस और जर्मनी के कंबाइंड योगदान से बड़ा है। एनवीडिया का मार्केट कैप 4.505 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुकी है। पहली बार किसी कंपनी का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा है। एनवीडिया के बाद माइक्रोसॉफ्ट (3.894 ट्रिलियन डॉलर), ऐपल (3.806 ट्रिलियन डॉलर) और अल्फाबेट (2.979 ट्रिलियन डॉलर) का नंबर है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…