ये तो टेंशन की बात है... टीम कमाल कर रही, दुनिया का सबसे बड़ा टी20 बल्लेबाज रन के लिए तरस रहा
Updated on
28-01-2025 03:19 PM
नई दिल्ली: भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। इसके बाद रोहित ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। हार्दिक पंड्या उनके साथ उपकप्तान थे। लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं ने फिटनेस का हवाला देते हुए हार्दिक को कप्तान नहीं बनाया। कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को मिली। सूर्या को नियमति कप्तानी मिलने के बाद से भारतीय टीम का प्रदर्शन तो दमदार रहा लेकिन उनका बल्ला नहीं चल रहा। कप्तानी मिलने से पहले उनका औसत 43 से ऊपर का था जो गिरकर 40 से नीचे आ चुका है।
नियमित कप्तान बनने के सूर्या का प्रदर्शन
नियमित कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव श्रीलंका दौरे पर पहली बार उतरे। एक अर्धशतक की मदद से उन्होंने 3 मैचों में 92 रन बनाए। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 75 रनों की पारी खेली। 3 मैचों में उनके बल्ले से 112 रन निकले। लेकिन साउथ अफ्रीका में वह पूरी तरह फेल रहे। 4 मैचों में भारतीय कप्तान ने 8.66 की औसत से 26 रन बनाए। अब इंग्लैंड के खिलाफ 2 पारियों में उन्होंने 12 रन बनाए हैं। पहले मैच में तो सूर्या का खाता भी नहीं खुला था। टी20 की कप्तानी मिलने के बाद सू्र्यकुमार यादव ने कुल 12 मुकाबले खेले हैं। इसमें 22 की औसत से उन्होंने सिर्फ 242 रन बनाए हैं। इस दौरान वह करियर में पहली बार लगातार तीन पारी में दहाई के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए उससे पहले भी बीच में कई बार सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था। तब उन्होंने 7 मैचों में 42.85 की औसत से 300 रन ठोके थे।
घरेलू क्रिकेट में भी बल्ला शांत
सूर्यकुमार यादव का बल्ला काफी समय से घरेलू क्रिकेट में भी शांत है। नवंबर में मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी। इसमें सूर्या ने 5 मैचों में 26 की औसत और 132 की स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए। उसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी की 4 पारियों में उनके बल्ले से 38 रन निकले। पंजाब और पुडुचेरी के खिलाफ तो उनका खाता भी नहीं खुला। यही वजह है कि सूर्या की फॉर्म अब चिंतित करने लगी है।
बल्लेबाजी क्रम भी बदल गया
सूर्यकुमार यादव की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी क्रम भी बदल गया है। साउथ अफ्रीका में तिलक वर्मा को उन्होंने तीसरे नंबर पर खेलने का मौका दिया। तिलक ने बैक टू बैक मैच में सेंचुरी लगा दी। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में सूर्या तीसरे नंबर पर आए और फेल रहे। दूसरे मैच में तिलक को मौका दिया और उन्होंने मैच विनिंग फिफ्टी ठोकी। इसकी वजह से सूर्या पर और दबाव बढ़ गया है। उन्हें अब शायद चौथे नंबर पर ही खेलना पड़े।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…