इसे कहते हैं कोइंसिडेंस का बाप! 2 भारतीय गेंदबाजों के विकेट से बेस्ट बॉलिंग तक बराबर

Updated on 16-08-2023 03:03 PM
2 तेज गेंदबाज हों और दोनों के टेस्ट रिकॉर्ड एक जैसे हों... यह अपने आप में हैरान करने वाला हो सकता है। संभव है कि कोई इस पर विश्वास नहीं करे, लेकिन यह सच है। दोनों भारत के ही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं जहीर खान और ईशांत शर्मा की। इन दोनों के टेस्ट रिकॉर्ड एक जैसे हैं। उन्होंने हालांकि मैच कम-ज्यादा खेले हैं। आइए देखते हैं...

टेस्ट करियर में लिए 311-311 विकेट

जहीर खान और ईशांत शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में हैरान करते हुए बराबर विकेट झटके हैं। दोनों के नाम 311 विकेट हैं। हालांकि, ईशांत शर्मा ने अभी संन्यास नहीं लिया है, लेकिन हाल फिलहाल में जिस तरह से टीम इंडिया आगे बढ़ी है उससे शायद ही उनकी वापसी हो। इससे इस बात की संभावना अधिक है कि वह इन्हीं आंकड़ों पर करियर खत्म करें।

11-11 बार फाइव विकेट हॉल

जहीर ने अपने करियर में 11 बार फाइव विकेट हॉल यानी एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट झटके। ईशांत शर्मा ने भी अपने करियर में इतनी ही बार फाइव विकेट हॉल किया।

एक बार 10 विकेट हॉल

भारत के तेज गेंदबाज के लिए एक मैच में 10 विकेट लेना हमेशा से मुश्किल रहा है। भारतीय पिचों पर स्पिनरों का बोलबाला होता है। अधिकतर टेस्ट अपनी ही सरजमीं पर होते हैं। ऐसे में जहीर और ईशांत शर्मा के नाम मैच में एक-एक बार 10 विकेट हॉल यानी एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट है।

एक पारी में 7 विकेट बेस्ट बॉलिंग

जहीर खान और ईशांत की बेस्ट बॉलिंग एक पारी में 7 विकेट रही है। जहीर खान ने 87 रन देकर 7 विकेट (मीरपुर टेस्ट, बांग्लादेश के खिलाफ जनवरी, 2010 में) झटके हैं, जबकि ईशांत शर्म ने 74 रन देकर 7 विकेट (लॉर्ड्स टेस्ट, इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई, 2014 में) चटकाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.