हद नौटंकी है... 'एक दीवाने की दीवानियत' देख थिएटर में बिलख पड़ी लड़की, वीडियो देख एक ने पूछा- कितने पैसे मिले?
Updated on
25-10-2025 01:34 PM
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और इसने अब तक करीब-करीब 28.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो कि उम्मीदों से बहुत कम है। हालांकि 25 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अपनी लागत निकाल ली है और अब मुनाफा कमा रही है। साथ ही थिएटर्स से अब वैसे ही वीडियोज सामने आने लगे हैं, जैसा 'सैयारा' के वक्त पर आए थे। लोगों ने फिर से दर्शकों पर सवाल दागे हैं।
पपाराजी अकाउंट विरल भयानी पर एक क्लिप पोस्ट की गई है, जो कि थिएटर के अंदर की है। वहां दो लड़कियां 'एक दीवाने की दीवानियत' को देखकर बुरी तरह रोती दिख रही हैं। उनकी तीसरी दोस्त उन्हें रिकॉर्ड कर रही है। इस पर लोग कमेंट कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि उनको कितना पैसा मिला है।
'एक दीवाने की दीवानियत' को देख रो रहे लोग
फिल्म की एंडिग में एक्टर की मौत हो जाती है और एक्ट्रेस उन्हें गोद में लेकर रोती दिखती हैं। वही सीन देखकर ऑडियंस रो रही है तो लोग कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'सैयारा इफेक्ट्स अभी तक।' एक ने लिखा, 'बेटी को बचाओ ना बचाओ... लेकिन बेटी को पढ़ाओ प्लीज।' एक ने लिखा, 'कितना पैसा मिला है रोने के लिए ये भी पूछो?' एक यूजर ने कहा, 'ऐसा बोल बोलकर जबरदस्ती सैयारा देखनी पड़ी। अब नहीं। हम वीर जारा देखकर खुश हैं।'
'सैयारा' के वक्त भी आए थे वीडियो
अरहान खान और अनीत पड्डा की मूवी के दौरान भी थिएटर्स से ऐसे ही वीडियोज सामने आए थे, जहां लोग दहाड़े मार-मारकर रोते दिखे थे। और अब एक बार फिर से वही हो रहा है। हालांकि उस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। लेकिन ये फिल्म 4 दिन में भी 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…