यह रोहित की टीम है, आगे उसकी जिम्मेदारी, आखिर पत्रकारों से राहुल द्रविड़ ने ऐसा क्यों कहा

Updated on 07-10-2023 02:57 PM
चेन्नई: भारत को वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ पत्रकारों से बातचीत करने आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल द्रविड़ ने एक ऐसा बयान दे डाला, जिसकी अब चारों ओर चर्चा हो रही है। राहुल द्रविड़ का मानना है कि उन्होंने खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए तैयार कर के कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारी को लगभग पूरा कर लिया है और वह अब पर्दे की पीछे रहकर कप्तान रोहित शर्मा की टीम को अपनी खूबसूरत कहानी गढने का मौका देना चाहते हैं।

द्रविड़ ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैच शुरू होने के बाद, यह कप्तान की टीम होती है। टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी कप्तान की होती है। मैदान पर कप्तान ही योजनाओं को लागू करता है। एक कोच के तौर पर मेरा कम विश्व कप की तैयारियों से लेकर टीम का निर्माण करने का था। अब खिलाड़ियों को अपने खेल का लुत्फ उठाने के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है।’

उन्होंने कहा, ‘आप एक कोच के तौर पर मैच शुरू होने से पहले तक ही कुछ कर सकते है लेकिन जब खिलाड़ी मैदान में चले जाये तो चीजें उनके हाथों में ही होती है। कोच के तौर पर आप टीम के लिए एक रन भी नहीं जोड़ सकते है ना ही कोई विकेट ले सकते है। हम अब खिलाड़ियों का पूर्ण समर्थन कर सकते है।’

द्रविड़ से जब पूछा गया कि इस विश्व कप में टीम को मैच जीतने के लिए कितना स्कोर करना जीत के लिए काफी होगा। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘प्रतिद्वंद्वी टीम से सिर्फ एक रन अधिक। मुझे लगता है कि यह सही होगा। देखिए, इस बारे में भविष्यवाणी करना कठिन है। यह परिस्थितियों और विरोधी टीमों पर निर्भर करेगा। यही इस विश्व कप की खूबसूरती होगी।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.