यह तो हद हो गई! खुद जलील होकर टीम से निकला, अब दे रहा रोहित शर्मा को सलाह

Updated on 26-06-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: दिन अच्छे नहीं चल रहे हों तो सलाह वो भी देने लगते हैं, जो खुद शायद उतना काबिल नहीं होते। अब पाकिस्तानी पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल को ही ले लीजिए। उन्होंने हर लिहाज में खुद से बेहतर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को एक अजीब सलाह दी है। दरअसल, भारत को अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है, ऐसे में बीसीसीआई ने इस सप्ताह की शुरुआत में टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की।
रोहित शर्मा दोनों प्रारूपों में टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि अजिंक्य रहाणे और हार्दिक पंड्या क्रमशः टेस्ट और वनडे में उनके साथ उपकप्तान होंगे। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया। भारत की टीम का विश्लेषण करते हुए पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने बड़ा बयान दिया।

अकमल ने कहा कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में अपने छोटे कार्यकाल के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें अपने पूर्ववर्ती विराट कोहली की तरह मैदान पर थोड़ा और अधिकार दिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा- यह एक संतुलित टीम है। भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत की जरूरत है। मैं चाहता हूं कि रोहित शर्मा कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन करें।

उन्होंने सलाह देते हुए कहा- मैदान पर अपनी उपस्थिति दिखाएं जैसे कि विराट कोहली करते थे। उन्हें मौका मिला है। साथ ही कामरान ने कहा- हमेशा एक या दो खिलाड़ियों को लेकर बहस होती रहती है। रिकॉर्ड देखने के बाद जो एक खिलाड़ी मेरे दिमाग में आता है, वह सरफराज खान हैं। उनका खेलना संभव नहीं था, लेकिन उन्हें टीम के साथ यात्रा करनी चाहिए थी। आप उन्हें मौका दे सकते थे।

उल्लेखनीय है कि कामरान अकमल पाकिस्तान के उन प्लेयर्स में शामिल हैं, जिन्हें एक तरह से बेइज्जत करके टीम से निकाला गया। लंबे समय तक वह टीम में एंट्री के लिए लाइन लगाए रहे, लेकिन पीसीबी ने उनकी ओर देखा तक नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.