ये हमारे साथ... हरभजन सिंह के पाकिस्तान का ‘सपोर्ट’ करने पर मचा बवाल, अब टीम इंडिया की आड़ में छिपने लगे

Updated on 28-10-2023 02:44 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को हुए 2023 वर्ल्ड कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हार मिली। टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबले में तेम्बा बावुमा की अफ्रीका टीम ने एक विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- खराब अंपायरिंग और खराब नियम की वजह से पाकिस्तान मुकाबला हार गया। भज्जी ने आईसीसी को सलाह दी कि अंपायर्स कॉल का नियम हटा देना चाहिए। अगर गेंद डीआरएस में विकेट पर टच भी होती है तो बल्लेबाज को आउट देना चाहिए।


भज्जी होने लगे ट्रोल

इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह को ट्रोल किया जाने लगा। नासिर हुसैन का एक पूरा वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वो बता रहे थे कि अंपायर्स कॉल क्यों जरूरी है। इसके अलावा मशहूर कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने भी अंपायर्स कॉल को सही करार दिया। सोशल मीडिया पर फैंस ने भी भज्जी को निशाने पर ले लिया। पाकिस्तान की हार के लिए अंपायर को जिम्मेदार ठहराने पर भी फैंस ने भज्जी को आड़े हाथों लिया।

हरभजन ने क्या दी सफाई?

ट्वीट बैकफायर करने के बाद हरभजन सिंह ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने सफाई देते हुए लिखा- इससे कोई मतलब नहीं है कि आज कौन जीता कौन हारा। मेरे लिए यह भी मैटर नहीं करता कि कौन फेल रहा है और था। पर नियम ठीक नहीं है। कल को ये हमारे साथ भी जो सकता है। इनकी (अंपायर) की गलती के कारण हम फाइनल हार गए तो फिर क्या होगा।

क्या है अंपायर्स कॉल?

एलबीडब्ल्यू के खिलाफ जब कोई टीम डीआरएस लेती है तो उसमें अंपायर्स कॉल का नियम है। जब डीआरएस में गेंद विकेट को 50 प्रतिशत से कम लग रही होती है तो मैदानी अंपायर का फैसला ही माना जाता है। जब गेंद विकेट पर 50 प्रतिशत से कम लगी है और मैदानी अंपायर ने आउट दिया है तो बल्लेबाज आउट हो जाएगा। अगर नॉन आउट दिया है तो बल्लेबाज नॉन आउट दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.