कभी केबल ऑपरेटर था ये शख्स, लगातार 5 फ्लॉप के बावजूद अरबों की कंपनी और 13,314 करोड़ की नेट वर्थ

Updated on 10-01-2026 01:10 PM
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे और हस्तियां हैं, जिनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला, वहीं कुछ बुरी तरह फ्लॉप रहे, पर असल में उन्होंने अरबों और करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा किया। कुछ तो ऐसे रहे, जिन्होंने निजी जिंदगी में कभी खूब गरीबी और स्ट्रगल के दिन देखे, पर कड़ी मेहनत से अपनी किस्मत चमकाई। ऐसी ही एक शख्सियत के बारे में यहां बता रहे हैं। यह शख्स कभी केबल ऑपरेटर के रूप में काम करता था। यह घंटों पागलों की तरह काम करने के लिए मशहूर रहा और आज अरबों की कंपनी का मालिक है। यही नहीं, इसकी नेट वर्थ 13,314 करोड़ है और अमीरी के मामले में शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। ये हैं रॉनी स्क्रूवाला, जो बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन हैं।

रॉनी स्क्रूवाला RSVP मूवीज, यूटीवी ग्रुप, स्वदेश फाउंडेशन, यूनिलेजर वेंचर्स, अपग्रैड और AIESEC India के फाउंडर हैं। चीन की बिजनेस मैगजीन 'हुरुन' ने Hurun India Rich List 2025 जारी की, जिसमें रॉनी स्क्रूवाला को सबसे अमीर बॉलीवुड प्रोड्यूसर बताया गया है। उनकी नेट वर्थ 1.5 यूएस डॉलर यानी 13,314 करोड़ रुपये है। रॉनी स्क्रूवाला ने जब फिल्मों में एंट्री की, तो उनकी पहली पांच फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही थीं और लगाया पैसा डूब गया था।

रॉनी स्क्रूवाला ने पहली फ्लॉप फिल्म पर ये कहा था

इस बारे में रॉनी स्क्रूवाला ने हाल ही मास्टर्स यूनियन के एक सेशन के दौरान कहा था, 'यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। फिल्म में एक सीन था, जिसमें एक कोबरा को दूध पीना था। आमतौर पर शूटिंग के दौरान कोबरा दूध नहीं पीते, लेकिन हमारे कोबरा ने पी लिया। यह देखकर डायरेक्टर ने कहा कि कोबरा के दूध पीने से फिल्म सुपरहिट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आप बेफिक्र रहिए। पर यह फिल्म मेरी सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई।'

लगातार पिटीं पांच फिल्में, फिर छोटे प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाकर आगे बढ़े

इसके बाद रॉनी स्क्रूवाला की चार और फिल्में आईं, जिनमें शाहरुख खान स्टारर 'स्वदेश' और फरहान अख्तर की 'लक्ष्य' शामिल थीं। वो सभी फिल्में फ्लॉप रहीं। तब रॉनी स्क्रूवाला ने छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देनें और उन्हीं में पैसा लगाने का फैसला किया। उन्होंने 'डी' के अलावा 'मैं मेरी पत्नी और वो' जैसी फिल्मों पैसा लगाया। 'रंग दे बसंती' प्रोड्यूस की और वह सुपरहिट रही। रॉनी स्क्रूवाला ने यूटीवी मूवीज की शुरुआत की और कई फिल्में प्रोड्यूस कीं, जो चल गईं।

बॉलीवुड में सबसे अमीर, शाहरुख को भी पछाड़ा, इतनी है नेट वर्थ

इसके बाद रॉनी स्क्रूवाला RSVP Movies की शुरुआत की। इसके बैनर तले उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस कीं, जो हिट रहीं। इनमें 'लस्ट स्टोरीज', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'रात अकेली है', 'सैम बहादुर' और 'लस्ट स्टोरीज 2' जैसे नाम शामिल हैं। अब उनका नाम The Hurun India Rich List 2025 में आया है। लिस्ट में रॉनी स्क्रूवाला की नेट वर्थ 13,314 करोड़ रुपये है। इस मामले में वह शाहरुख खान से आगे निकल गए हैं। लिस्ट के मुताबिक, शाहरुख की मौजूदा नेट वर्थ 12,490 करोड़ रुपये है।

केबल ऑपरेटर थे रॉनी, 25 की उम्र में केबल कंपनी बनाई

रॉनी स्क्रूवाला के स्टारडम की बात करें, तो उन्होंने केबल ऑपरेटर के रूप में शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक कंपनी बनाई, जिसका टर्नओवर करोड़ों में रहा। उन्होंने स्वदेश फाउंडेशन की शुरुआत की, जिसके तहत उन्होंने गांवों में रूरल डेवलपमेंट और मॉर्डन तकनीक के लिए काम किया। रॉनी साल 1956 में एक पारसी परिवार में पैदा हुए थे। 25 साल की उम्र में ही उन्होंने एक केबल नेटवर्क बना दिया था। तब उतने टीवी चैनल्स नहीं थे, जितने आज हैं। उस वक्त सिर्फ एकमात्र दूरदर्शन का ही बोलबाला था।

टूथब्रश बनाने वाली कंपनी खोली, इस कंपनी के सप्लायर बने

बताया जाता है कि रॉनी स्क्रूवाला ने 30 घरों से केबल का काम शुरू किया था, और धीरे-धीरे यह मुंबई की सैंकड़ों हाउसिंग सोसाइटी और होटलों तक फैल गया था। यही नहीं, जब रॉनी स्क्रूवाला बिजनेस की शुरुआत कर रहे थे, तो उन्होंने एक टूथब्रश मेकिंग कंपनी खोली। उन्होंने मुंबई में खूब टूथब्रश बनाए और कॉलगेट कंपनी के सबसे बड़े सप्लायर बन गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.