सूर्या की ये चूक टीम पर पड़ सकती थी भारी, कर बैठे थे ब्लंडर, जिसकी वजह से खेलना पड़ा सुपर ओवर

Updated on 31-07-2024 02:36 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए कप्तानी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। सीरीज के पहले दो मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत हासिल की थी, लेकिन आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की हालत खराब हो गई। तीसरे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में श्रीलंका ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 137 रन बना डाले और मैच सुपर में पहुंच गया।

हालांकि, सुपर ओवर की शायद नौबत ही नहीं आती अगर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक ब्लंडर ना हुई होती, जिसका फायदा श्रीलंका को मिला और निर्धारित 20 ओवर के खेल में वह हार से बचने में सफल रही, लेकिन सुपर ओवर में टीम इंडिया ने दमदार जीत हासिल कर ली। सुपर ओवर में सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई।सूर्यकुमार से क्या ब्लंडर हुआ था?
दरअसल मैच में टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाज लगातार रन लुटा रहे थे। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार ने 19वां ओवर रिंकू सिंह को दिया। रिंकू ने अपने ओवर में दो विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद 20वां ओवर लेकर आ गए। आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 6 रन बचाने थे। सूर्यकुमार यादव ने पहली तीन गेंद पर बिना कोई रन दिए दो विकेट झटक लिए। श्रीलंका की टीम मुश्किल में थी, लेकिन चौथी गेंद पर असिथा फर्नांडो ने किसी तरह से एक रन लेकर चामिंडु विक्रमसिंघे को स्ट्राइक दे दिया।
विक्रमसिंघे ने पांचवीं गेंद पर दो रन चुरा लिए। इसी दौरान सूर्यकुमार यादव ने असिथा को रन आउट करने का आसान सा मौका गंवा दिया। विक्रमसिंघे ने हल्के हाथों से लॉन्ग ऑफ की दिशा में एक शॉट खेला था। फील्डर ने तेजी के साथ सूर्या के पास थ्रो किया। दूसरा रन पूरा करने के लिए असिथा अपनी छोड़ से काफी दूर थे, लेकिन सूर्यकुमार ने विकेटकीपर की ओर विक्रमसिंघे की तरफ थ्रो कर दिया जो अपनी छोर पर पहुंच चुके थे। सूर्यकुमार अगर अपनी छोर पर चाहते तो वह आसानी से असिथा को रन आउट कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में आखिरी गेंद पर श्रीलंका को जीत के लिए तीन और टाई करने के लिए 2 रन की जरूरत थी। विक्रमसिंघे ने अंतिम गेंद पर दो रन पूरा कर मैच को टाई कर दिया।\

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.