नमक बेचकर लाखों रुपये कमा रही यह पहाड़ी महिला, विदेश तक पहुंचा स्वाद

Updated on 10-01-2026 01:04 PM
नई दिल्ली: जब भी नमक की बात आती है तो दिमाग में सफेद बारिक चूरे जैसी चीज घूमती है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि नमक के भी कई फ्लेवर हो सकते हैं? ऐसे ही फ्लेवर के नमक बेच रही हैं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके टिहरी गढ़वाल की शशि बहुगुणा रतूड़ी। उनका ब्रांड नमकवाली (Namakwali) आज काफी फेमस है। हिमालय का खास नमक उत्तराखंड से निकल विदेशों तक पहुंच गया है। इस ब्रांड का 'पिस्यू लूण' लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। पिस्यू लूण का मतलब सिलबट्टे पर पिसा हुआ नमक है। आज शशि बहुगुणा की कंपनी का सालाना रेवेन्यू लाखों रुपये है।

शशि बहुगुणा को पहाड़ी खाने से बहुत लगाव था। उन्होंने अपने बेटे की मदद से साल 2018 में इसकी शुरुआत की। शशि बहुगुणा रतूड़ी के छोटे बेटे सुवेंदु के मुताबिक, 'मां के साथ की कई महिलाएं नमक पीसती थीं। ये नमक वो बिना पैसे के बांट देती थीं। हम इन्हें ‘नमकवाली’ कहते थे। हमने 58 साल की उम्र में मां को बिजनेस वुमन बनाने का फैसला किया। हमने पहाड़ की महिलाओं को उनके किचन में रखे सिलबट्टे को अपना हथियार बनाने को कहा। महिलाओं ने काम शुरू किया और आज सिलबट्टे पर पिसा हुआ नमक ही उनकी पहचान बन गया है।'

2018 में हुई शुरुआत

सुवेंदु ने बताया कि उन्होंने ‘नमकवाली’ नाम से 2018 में सोशल मीडिया पर पेज बनाया। इस पेज पर लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ऑर्डर भी आने लगे। साल 2020 में उन्होंने अपनी वेबसाइट बनाई। साथ ही इसे अमेजन पर भी बेचना शुरू किया। तब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इसका खूब प्रचार किया गया। इस दौरान यह विदेशों में भी फेमस हो गया। यह नमक आज विदेशों में भी पहचान बना रहा है।

क्या है नमक में खास?

यह पिस्यू लूण नमक उत्तराखंड के टिहरी, गढ़वाल और आसपास के इलाकों से आता है। इसे पचाने में बहुत फायदेमंद माना जाता है, खासकर पेट की एसिडिटी को कम करने में। इस नमक में ताजी जड़ी-बूटियां और मसाले भी मिलाए जाते हैं। जैसे पुदीना, धनिया, हल्दी, अदरक, लहसुन और मिर्च। इन सबको पत्थर या सिल-बट्टे पर पीसकर नमक में मिलाया जाता है। शशि बताती हैं कि हर जड़ी-बूटी और मसाला उत्तराखंड के हिमालय की ऊंची चोटियों से हाथ से चुना जाता है। यह बहुत पौष्टिक है और 100% ऑर्गेनिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.