इस सूरमा कंगारू गेंदबाज को ऑक्शन में नहीं मिलेगा खरीदार! वजह जानकर सिर पकड़ लेंगे

Updated on 19-12-2023 01:30 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीमों को सूचित किया है कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड मई के पहले सप्ताह से ही आईपीएल 2024 के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हेजलवुड अपने पहले बच्चे के जन्म की वजह से मार्च और अप्रैल में आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।

इस तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने ‘रिलीज’ कर दिया था। उन्हें मंगलवार को दुबई में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में दो करोड़ रुपए के आधार मूल्य वाले वर्ग में रखा गया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार विश्व कप फाइनल के नायक ट्रेविस हेड सहित ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी आईपीएल के पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे। बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान 22 मार्च से 11 मई तक ही उपलब्ध रहेंगे।

हालांकि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तास्किन अहमद और शोरिफुल इस्लाम अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योंकि उन्हें मार्च और अप्रैल में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में जगह मिलने की उम्मीद है। श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा भी आईपीएल के पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह अपने देश की टेस्ट टीम में शामिल नहीं है।
    श्रीलंका की टेस्ट टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ तीन अप्रैल को समाप्त होने वाली सीरीज के बाद ही आईपीएल में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद ने नीलामी से नाम वापस ले लिया है। उन्हें 50 लाख रुपए के आधार मूल्य वर्ग में रखा गया था। यह 19 वर्षीय खिलाड़ी भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की रोमांचक सीरीज के बाद वापस घर लौट जाएगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.