लुढ़का टाटा ग्रुप का यह शेयर, गिर गया कंपनी का रेवेन्यू, जानिए क्यों?

Updated on 12-01-2026 12:39 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में आज भारी गिरावट देखी गई। टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली इस कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब 12% से अधिक गिरकर 52-हफ्ते के निचले स्तर 364.50 पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 416.70 अंक पर बंद हुआ था और आज 395.70 अंक पर खुला। 11.25 बजे कंपनी का शेयर 11.38% गिरावट के साथ 369.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दिसंबर तिमाही में कमजोर नतीजों के कारण कंपनी के शेयरों में यह गिरावट आई है। टाटा ग्रुप ने 2021 में इस कंपनी को खरीदा था।

तेजस नेटवर्क्स को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 196.55 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। लगातार दूसरी तिमाही में कंपनी ने घाटा दर्ज किया है। बिक्री में आई भारी गिरावट की वजह से ऐसा हुआ। इसमें सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से मिले खरीद आदेशों का स्थगित होना भी शामिल है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 165.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। दिसंबर 2025 की तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 88% तक गिरकर 307 करोड़ रुपये रहा जबकि दिसंबर 2024 की तिमाही में यह आंकड़ा करीब 2,642 करोड़ रुपये था।

दिल्ली-मुंबई रेल कॉरिडोर

तेजस नेटवर्क्स, BSNL के 4G रोलआउट के लिए CDOT–TCS कंसोर्टियम के तहत एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता है। कंपनी खुद को नेटवर्क राउटर के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक के रूप में स्थापित कर चुकी है। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी के कुल रेवेन्यू का लगभग 85% घरेलू बाजार से आया जबकि शेष 15% अंतरराष्ट्रीय बाजारों से प्राप्त हुआ। कंपनी ने बताया कि दिसंबर 2025 की तिमाही के अंत तक उसके पास 2,363 करोड़ रुपये की इन्वेंट्री और 537 करोड़ रुपये की नकदी थी।तेजस नेटवर्क्स का कहना है कि उसने देश में प्राइवेट 5G के लिए कई अनुबंध हासिल किए हैं। इनमें बंदरगाहों और खनन जैसे क्षेत्रों में 5G के उपयोग के लिए अनुबंध शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी को भारतीय रेलवे के 'कवच' पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-मुंबई रेलवे कॉरिडोर के एक हिस्से के लिए 5G रेडियो नेटवर्क आपूर्तिकर्ता के रूप में भी चुना गया है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,150 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 20 जनवरी को उस स्तर पर था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.