यूएई में इस बार ऐतिहासिक होगा नए साल का जश्न, आतिशबाजी में बन सकते हैं दो गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड

Updated on 02-11-2021 08:00 PM

अबू धाबी इस बार संयुक्त अरब अमीरात में नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाली शानदार आतिशबाजी दुनिया को चकाचौंध कर देगी। रास अल खैमा में नए साल के जश्न का आयोजन करने वाली समिति हर साल की तरह एक और विश्वस्तरीय आतिशबाजी प्रदर्शन की योजना बना रही है। इसमें 2022 का स्वागत करने के लिए ड्रोन्स, लाइट्स, कलर्स जैसी चीजें शामिल होंगी। रास अल खैमा आतिशबाजी में इस बार दो गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है।

अल मार्जन द्वीप और अल हमरा गांव के बीच तट के साथ 4.7 किमी का क्षेत्र 12 मिनट के लिए जनता के लिए खुला रहेगा। रास अल खैमा परिवारों के लिए कई तरह के इवेंट्स का भी आयोजन करेगा जिसमें नए साल की उल्टी गिनती आम लोगों को मंत्रमुग्ध कर देगी। इसमें बच्चों के खेलने के लिए झूलों से लेकर परिवारों के एकत्र होने की इंतजाम किया जाएगा। जल्द ही इसके बारे में अधिक विवरण का खुलासा किया जाएगा। नए साल के जश्न में आयोजकों का ध्यान लोगों की सुरक्षा पर भी होगा। आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोगों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है।

इस साल की शुरुआत में रास अल खैमा ने 10 मिनट की शानदार आतिशबाजी के साथ 2021 का स्वागत किया था। जिसमें यूएई के आशा, शांति और उपलब्धियों के संदेश को रेखांकित किया गया था। सफल टीकाकरण अभियान के साथ यूएई लगभग कोरोना को मात दे चुका है। यूएई सिर्फ घरेलू सुविधाएं दोबारा शुरू कर रहा है, बल्कि आईपीएल और टी20 क्रिकेट विश्वकप जैसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी आयोजित कर रहा है। भारत और यूएई के बीच हवाई सेवा भी एक बार फिर बहाल हो चुकी है। इससे भारतीय कामगार और छात्र अपने काम पर वापस लौट रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.