युद्ध में फंसे इस देश के पास है अमेरिका से चार गुना बड़ा सोने का भंडार, केवल ऑस्ट्रेलिया दे रहा है टक्कर
Updated on
31-10-2025 02:37 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत में इस साल करीब 50% तेजी आई है। दुनिया के कई हिस्सों में जारी उथलपुथल के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का रुख कर रहे हैं। साथ ही कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने पिछले कुछ सालों में सोने की जमकर खरीदारी की है। इस कारण सोने की कीमत में तेजी आई है। हाल में इसकी कीमत 4,300 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंची थी। गोल्डमैन सैश का कहना है कि अगले साल दिसंबर तक इसकी कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।
एक अनुमान के मुताबिक दुनिया में अब तक 216,265 टन सोना निकाला जा चुका है और अब खदानों में अब केवल 64,000 टन सोना रह गया है। यूक्रेन के साथ युद्ध में फंसे रूस और ऑस्ट्रेलिया के पास सबसे ज्यादा अनमाइंड गोल्ड रिजर्व है। इन दोनों देशों के पास एक बराबर 12,000 टन गोल्ड रिजर्व है जिसे अब तक निकाला नहीं गया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है जिसके पास 5,000 टन सोने का ज्ञात भंडार है। इंडोनेशिया में 3,800 टन और कनाडा में 3,200 टन सोने का ऐसा भंडार है जिसे अब तक निकाला नहीं गया है।
कौन-कौन हैं टॉप में
चीन के पास 3,100 टन सोने का ज्ञात भंडार है। अमेरिका के सेंट्रल बैंक के पास दुनिया में सबसे ज्यादा 8,133 टन सोना है लेकिन उसकी खदानों में 3,000 टन सोना है। इसके बाद पेरू (2,500 टन), ब्राजील (2,400 टन), कजाकस्तान (2,300 टन), उजबेकिस्तान (1,800 टन), मेक्सिको(1,400 टन), घाना (1,000 टन), माली (800 टन), कोलंबिया (700 टन) और तंजानिया (400 टन) का नंबर है।
सोने के उत्पादन के मामले में चीन सबसे आगे है। इस देश में 2023 में सोने का उत्पादन 378.2 टन रहा था। रूस 321.8 टन के साथ दूसरे नंबर पर रहा। ऑस्ट्रेलिया में 2023 में सोने का उत्पादन 293.8 टन, कनाडा में 191.9 टन, अमेरिका में 166.7 टन, घाना में 135.1 टन, इंडोनेशिया में 132.5 टन, पेरू में 128.8 टन, मेक्सिको में 12.6 टन और उजबेकिस्तान में 119.6 टन था। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने पिछले लगातार तीन साल 1,000 टन से अधिक सोने की खरीद की।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…