वीरेंद्र सहवाग के करियर के वो 4 बड़े रिकॉर्ड, जो शायद कभी ना टूट पाए

Updated on 20-10-2024 12:46 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का जन्म 1978 में 20 अक्टूबर को हुआ था। वीरू आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। सहवाग अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं सहवाग के उन 4 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में, जिनको तोड़ना मुश्किल है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 100, 200 और तिहरा शतक


इंटरनेशनल क्रिकेट में 100, 200 और तिहरा शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग एकमात्र बल्लेबाज हैं। अब तक यह कारनामा कोई और बल्लेबाज नहीं कर पाया है।

टेस्ट में सबसे तेज तिहरा शतक का रिकॉर्ड


टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी वीरेंद्र सहवाग के नाम है। उन्होंने 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 278 गेंद में ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी।


वनडे में बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड


वनडे में बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के वीरेंद्र सहवाग के नाम है। उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए वनडे में कप्तानी की थी। इस मैच में उन्होंने दोहरा शतक जड़ते हुए 219 रन बनाए थे।


टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ट्रिपल सेंचुरी


टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ट्रिपल सेंचुरी का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वीरेंद्र सहवाग के नाम है। उनके अलावा डॉन ब्रैडमैन, क्रिस गेल और ब्रायन लारा ने भी यह कारनामा किया है। सहवाग ने साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक लगाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.