IPL में खेलने वाले वो 5 धाकड़ नाम, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप, यकीन न आए तो लिस्ट देख लें

Updated on 18-03-2024 12:47 PM
आईपीएल में इंटरनेशनल क्रिकेट के बड़े नामों से लेकर घरेलू क्रिकेट के अनजान खिलाड़ी खेलते हैं। लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी। 22 मार्च से टूर्नामेंट का 17वां सीजन शुरू होने वाला है। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। लीग में कई खिलाड़ी 200 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके हैं, जिनका नाम जानकर ही आप चौंक जाएंगे।

डैरेन लेहमन

2009 में जब डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था तो डैरेन लेहमन टीम के हेड कोच था। लेकिन आईपीएल के पहले सीजन में वह खिलाड़ी के रूप में भी खेल चुके थे। लेहमन तब चैंपियन बनने वाली राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। दो मैच के अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 18 रन बनाए।

रोहन गावस्कर

रोहन गावस्कर का इंटरनेशनल करियर भले ही छोटा रहा हो लेकिन भारतीय टीम फैन के लिए उनका नाम नया नहीं है। रोहन महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर के बेटे हैं। 2010 सीजन में केकेआर के लिए उन्हें दो मैच खेलने का मौका मिला। इसमें उनके ब्ले से सिर्फ 8 रन निकले। अभी रोहन कमेंट्री करते नजर आते हैं।

रे प्राइस

रे प्राइस जिम्बाब्वे के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर को मुंबई इंडियंस ने 2011 में अपने साथ जोड़ा था। प्राइस को उसी सीजन एक मैच खेलने का भी मौका मिला। इंटरनेशनल क्रिकेटर में करीब 200 विकेट लेने वाले प्राइस 3 ओवर डालकर आईपीएल में एक भी विकेट नहीं ले सके।

संजय बांगर

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगर आईपीएल के दौरान कई टीमों के डगआउट में दिखते हैं। वह केकेआर, पंजाब किंग्स, कोच्चि टस्कर्स केरल और आरसीबी के साथ सपोर्ट स्टाफ में रह चुके हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बांगर भी आईपीएल खेल चुके हैं। वह 2009 में चैंपियन बनने वाली डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे। 12 मैच में उनके 49 रन और 4 विकेट हैं।

रामनरेश सरवन

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज रामनरेश सरवन की छवि टेस्ट बल्लेबाज की है। वनडे में उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है लेकिन वहां भी स्ट्राइक रेट 75 के आसपास है। इसके बाद भी वह आईपीएल में खेल चुके हैं। पहले सीजन में सरवन किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का हिस्सा थे। 4 मैच में उन्होंने 73 रन बनाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.