जो लोग आतंकवाद को हवा दे रहे उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी : नफ्ताली बेनेट

Updated on 01-06-2022 11:59 PM

येरूशलम इजराइल के हितों पर लगातार हमला करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट ने ईरान को धमकी दी है। बेनेट ने कहा तेहरान को परदे के पीछे से हमलों के लिए उकसाने की सजा दी जाएगी। बेनेट ने कहा, दशकों से ईरानी शासन परदे के पीछे से अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इजराइल और क्षेत्र में आतंकवाद फैला रहा है, लेकिन इस गुट के अगुआ ईरान ने हमेशा संरक्षण का लुत्फ उठाया है।


बेनेट ने कहा जैसा कि हमने पहले कहा था कि ईरान के संरक्षण का दौर खत्म हो चुका है। जो लोग आतंकवाद को फंडिंग दे रहे हैं, जो आतंकवादी हैं और जो आतंकी भेज रहे हैं, उन्हें इसकी पूरी कीमत चुकानी होगी। उनका यह बयान तेहरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कर्नल हसन सैय्यद खोडाई की हत्या के एक हफ्ते बाद आया है, जिनके मर्डर का आरोप इजराइल पर लगाया गया है। धर्मस्थलों के रक्षककहे जाने वाले खोडाई की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उसकी कार के पहिये पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस पर इजराइल ने दुनिया भर में अपने नागरिकों के खिलाफ हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया था।


ईरान ने दावा किया था कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने इस हमले को अंजाम दिया था क्योंकि हत्या के तौर-तरीके उसके पिछले टारगेट्स से मेल खाते थे। खोडाई को गोली मारने के बाद, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इजराइली इंटेलिजेंस सर्विस नेटवर्क के सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिनके बारे में उसका मानना ​​था कि उन्होंने ईरान में हमले किए थे।

 हत्या का बदला लेने की कसम खाते हुए, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रसी ने खोडाई को कुद्स फोर्स काशहीदबताया, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स की फॉरेन ऑपरेशन शाखा है। नवंबर 2020 में शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसेन फखरीजादेह के बाद ईरान में यह सबसे हाई प्रोफाइल मामला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.