भारत के वो रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना पाकिस्तान के लिए मुश्किल

Updated on 17-08-2022 07:06 PM

27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में लगभग एक साल बाद भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होने जा रहा है। ये मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान से हारने के बाद टीम इंडिया PAK टीम से बदला लेने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में आइए आपको क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत के उन 5 रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं जिन्हें तोड़ना पाकिस्तान के बस की बात नहीं है।

1. टी-20 में सबसे ज्यादा 200 या उससे अधिक टोटल
टीम इंडिया के नाम टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। भारतीय टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 21 बार 200 या 200+ का स्कोर खड़ा किया है।पाकिस्तान की टीम 10 मौकों पर ही ऐसा कर सकी है।

2. घर में सबसे ज्यादा टेस्ट जीते

टीम इंडिया ने अपने घर में 112 टेस्ट मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान अपने घरेलू मैदान पर महज 60 मुकाबले ही जीत सका है। दोनों के बीच 52 जीत का फासला है। ऐसे में भारत की बराबरी करना पाकिस्तान के बस की बात नहीं है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम 2012-13 से घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में अजेय रही है। आखिरी बार उसे इंग्लैंड ने 2-1 से हराया था।
3. ICC के 50 ओवर इवेंट में सबसे ज्यादा बार नॉक-आउट में पहुंचे

भारत ICC के वनडे इवेंट में सबसे ज्यादा बार नॉक-आउट स्टेट में पहुंचा है। वह 2011 वर्ल्ड कप के बाद से लगातार टॉप-4 टीम का हिस्सा रहा है। 1983 वर्ल्ड कप के बाद की बात करें तो भारत ने 26 बार इन इवेंट नॉक-आउट में जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान 18 बार ही ऐसा कर सका है।

भारत 2023 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। ऐसे में उसे इस फासले को और बढ़ाने का मौका होगा। बता दें कि भारत ने 2 वनडे वर्ल्ड कप (1983 और 2011) जीते हैं, जबकि पाकिस्तान (1992) एक ही बार चैंपियन बना है। दोनों ने वर्ल्ड कप में एक-एक फाइनल भी हारे हैं।

4. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर लगातार 12 जीत
भारत के नाम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर लगातार 12 जीत का रिकॉर्ड है, जिसे तोड़ना पाकिस्तान के बस की बात नहीं है। पाकिस्तान ने महज एक मुकाबला जीता है। वो भी पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में उसने भारत को दस विकेट से हराया था। इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत को आज तक नहीं हरा पाया है। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में 7 और टी-20 में 5 लगातार मुकाबले जीते थे।

5. ऑस्ट्रेलिया में बैक टु बैक सीरीज जीते

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के घर में बैक टु बैक टेस्ट सीरीज जीती है। 2018-19 में जब भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में पहली सीरीज जीती थी तो भारत ऑस्ट्रेलिया से उसके घर में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहला एशियाई टीम बनी थी। उसके बाद उसने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में 2020-2021 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.