पैगंबर के नाम पर क्रूरता करने वाले को होगी जेल

Updated on 08-12-2021 09:15 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पवित्र पैगंबर के नाम पर किसी भी तरह की क्रूरता करने वाले को सजा दी जाएगी। इमरान खान का ये बयान पाकिस्तान में श्रीलंकाई मैनेजर की मॉब लिंचिंग के बाद आया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों की भीड़ ने श्रीलंकाई मैनेजर के साथ मारपीट के बाद उसे जला दिया गया था। उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए इस क्रूरता को अंजाम दिया गया. इस घटना को लेकर पूरे विश्व में पाकिस्तान की आलोचना हो रही है।

 उधर पाकिस्तान के कुछ बड़े मौलवी शोक व्यक्त करने के लिए इस्लामाबाद में श्रीलंकाई उच्चायोग पहुंचे। मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में हमेशा से भीड़ द्वारा हत्याएं होती रही हैं। जबकि पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में मौत तक की सजा का प्रावधान है। उधर, इमरान खान ने कहाकि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैंने फैसला किया है, अब से कोई भी धर्म के नाम पर खासकर पैगंबर के नाम पर क्रूरता करता है, शांति भंग करने की कोशिश करता है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि सियालकोट में फैक्ट्री पर भीषण हमले और श्रीलंकाई मैनेजर को जिंदा जलाना पाकिस्तान के लिए शर्म का दिन है। 

पाकिस्तान के सियालकोट में ईशनिंदा के आरोप में श्रीलंका के नागरिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सियालकोट में श्रीलंका के प्रियंथा दियावड़ाना कुमारा एक कपड़े की फैक्ट्री में एक्सपोर्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे। इस शख्स पर फैक्ट्री के मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के नाम वाले पोस्टर फाड़ डाले थे। इसके बाद फैक्ट्री के मजदूरों ने उनपर हमला कर दिया।  प्रियंथा दियावड़ाना को बेरहमी से पीटा। जब भीड़ के हमले में श्रीलंकाई मैनेजर की मौत हो गई तो दंगाइयों की भीड़ ने उनकी लाश को भी जला दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.