जो हम पर जुमले कसते हैं, हमें जिंदा... अमिताभ बच्चन का पोस्ट देख फैंस परेशान, देर रात बताया अपने दिल का हाल
Updated on
25-10-2025 01:35 PM
अमिताभ बच्चन हर रोज कुछ न कुछ ऐसा ट्वीट कर देते हैं या ब्लॉग पर लिख देते हैं, जो यूजर्स को कन्फ्यूज कर देता है। वो अपना सिर खुजलाने लगते हैं और बिग बी से तरह-तरह के सवाल पूछते हैं। कुछ तो उनका मजाक ही उड़ाने लग जाते हैं। हालांकि, कई बार अमिताभ के ऐसे पोस्ट भी सामने आते हैं, जो डरा देते हैं। जैसे कि अब उनका लेटेस्ट पोस्ट...अमिताभ बच्चन ने रात 12:37 बजे ब्लॉग लिखा, जिसमें उन्होंने 'समय बदल जाने और लोगों के बदलने' के बारे में बात की है।
वहीं, अमिताभ बच्चन ने X पर पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता की कुछ पंक्तियां लिखीं, तो वहीं, एक और अन्य ट्वीट में 'स्तब्ध! निशब्द!'.. बस यही लिखा। यही सब देख फैंस परेशान हो गए हैं।
अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'लोग बदलते हैं, जो तब थे, अब नहीं हैं
83 वर्षीय मेगास्टार ने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'समय बदलता है, दुनिया बदलती है... नजरिया, आदतें बदलती हैं, संस्कृति बदलती है... लोग बदलते हैं.. जो तब थे, अब नहीं हैं.. और जल्द ही जो 'अब' हैं, वो समय के साथ 'तब' के संदर्भ में आ जाएंगे।'
अतीत में जीने का क्या फायदा?
उन्होंने आगे लिखा कि किस तरह अतीत में जीने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने लिखा है, ''तब' के विलाप आज के समय में गूंजते रहेंगे। वो बस एक स्मृति बनकर रह जाएंगे। उन्हें स्मृति में ही रहने दो। उनका सम्मान करो और उनका आनंद लो। वो 'तब' कितने आनंददायी थे।'
जो हम पर जुमले कसते हैं, हमें जिंदा तो समझते हैं...
अमिताभ बच्चन ने फिर पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता की कुछ लाइनें लिखीं- तुमने हमें पूज पूज कर पत्थर कर डाला, वो जो हम पर जुमले कसते हैं, हमें जिंदा तो समझते हैं- हरिवंश राय बच्चन।' वहीं, अमिताभ ने जो 'स्तब्ध-निशब्द' वाला ट्वीट किया, वह एड गुरु पीयूष पांडे के लिए था, जिनका हाल ही निधन हो गया। अमिताभ उन्हें आखिरी विदाई भी देने पहुंचे थे। मालूम हो कि अमिताभ ने जो पोलियो कैंपेन किया था, उसे पीयूष पांडे ने ही डिजाइन किया था। वह कैंपेन बहुत सफल रहा था। इसके अलावा अमिताभ ने पीयूष पांडे के डिजाइन किए कई विज्ञापनों में काम किया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…