हजारों अप्रवासी भारतीयों को बाइडेन प्रशासन ने दिया तोहफा

Updated on 04-05-2022 10:54 PM

वॉशिंगटन अमेरिका में रहने वाले हजारों अप्रवासी भारतीयों के कामकाज को लेकर बाइडन प्रशासन ने काफी महत्वपूर्ण फैसला किया है। अप्रवासियों की कुछ श्रेणियों में वर्क परमिट की सीमा को ऑटोमेटिक तौर पर बढ़ाने की घोषणा की गई है। इसमें ग्रीन कार्ड चाहने वाले और एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथी भी शामिल हैं, जिन्हें रोजगार प्राधिकरण कार्ड (ईएडी) मिलता है।

बाइडन प्रशासन ने वर्क परमिट को ऑटोमेटिक तौर पर डेढ़ साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया। विभाग ने इसकी घोषणा की है। इस फैसले से हजारों प्रवासियों को लाभ मिलने की संभावना है। विभाग ने कहा, ‘मौजूदा ईएडी पर जो एक्सपायरी डेट लिखा गया है, वहां 180 दिनों के लिए है, लेकिन उस अब ऑटोमेटिक तौर पर 540 दिनों तक बढ़ा दी जाएगी।

यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज यानी (यूएससीआईएस) के प्रमुख ने कहा, जैसे की यूएससीआईएस (यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज) लंबित ईएडी केसलोएड्स को संबोधित करने के लिए काम करता है, अब एजेंसी ने निर्धारित किया है कि रोजगार प्राधिकरण के लिए फिलहाल जो वर्क परमिट 180 दिनों का मिलता है, वहां अपर्याप्त है।

 अप्रवासी भारतीयों के लिए वर्क परमिट बढ़ाने को लेकर अमेरिकी गृह विभाग ने कहा, बाइडन प्रशासन के इस फैसले से गैर-नागरिक अब वर्क परमिट के लिए स्वत: तौर पर उपयुक्त हो जाएंगे, जिन्हें रोजगार की जरूरत है, ताकि वहां अपने परिवार की महत्वपूर्ण सहायता कर सकें। साथ ही अमेरिकी कामगरों को आगे कोई दिक्कतें नहीं आनी चाहिए।

होमलैंड विभाग ने घोषणा में कहा, यूएससीआईएस के अनुसार लंबित ईएडी नवीनीकरण आवेदन वाले गैर-नागरिक, जिनका 180-दिवसीय वर्क परिमट खत्म हो गया है और जिनकी ईएडी समाप्त हो गई है, उन्हें 4 मई 2022 से शुरू होने वाले और 540 दिनों तक चलने वाले रोजगार प्राधिकरण और ईएडी वैधता की अतिरिक्त अवधि प्रदान की जाएगी। जिससे वहां फिर से रोजगार कर सकते हैं।

भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता अजय जैन भूटोरिया ने कहा कि, बाइडेन प्रशासन के फैसले से 87 हजार अप्रवासियों को फौरन फायदा होगा और उन्हें तत्काल मदद मिल सकेगी, जिनका वर्क परमिट खत्म हो गया है या अगले 30 दिनों के अंदर खत्म होने वाला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.