अमेरिका में बंदूक संबंधी नए कानून बनाने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

Updated on 13-06-2022 10:59 PM

वाशिंगटन। अमेरिका के कई हिस्सों में हजारों लोगों ने बंदूक की संस्कृति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और बंदूकों की उपलब्धता को नियंत्रित करने के लिए नए कानून बनाए जाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में हाल के समय में गोलीबारी की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले माह टेक्सास के उवालदे में एक प्राथमिक विद्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में 19 बच्चों और दो वयस्कों की मौत हो गई थी।


इसके बाद बफेलो सुपरमार्केट में हुई भीषण गोलीबारी में भी 10 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से ही अमेरिका में बंदूक रखने के नियमों को सख्त बनाए जाने की मांग की जा रही है। अमेरिका के कोलंबिया प्रांत की मेयर म्यूरियल बोसेर ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए कहा अब बहुत हो चुका। मैं एक मेयर और एक मां होने के तौर पर यह कह रही हूं। मैं उन लाखों अमेरिकी नागरिकों की ओर से बोल रही हूं, जो कांग्रेस से बंदूक रखने संबंधी नए कानूनों को मंजूरी देने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस का यह कर्त्तव्य है कि वह हमें और हमारे बच्चों को बंदूकों के कारण होने वाली हिंसा से बचाए।


फ्लोरिडा के एक स्कूल में 2018 में हुई गोलीबारी की घटना में बचने वाले डेविड हॉग नामक व्यक्ति ने कहा अगर हमारी सरकार 19 बच्चों को उनके ही स्कूल में मारे जाने और कत्ल होने से रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकती है, तो जो सरकार में हैं, यह समय उसे बदल देने का है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इन विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है और साथ ही उन्होंने कांग्रेस से अपील की है कि नए बंदूक सुरक्षा कानून को जल्द मंजूरी दी जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.