दक्षिण कोरिया में वन में आग लगने से हजारों लोगों को छोड़ना पड़ा अपना घर

Updated on 05-03-2022 08:48 PM

सियोल दक्षिण कोरिया के पूर्वी तटीय क्षेत्र में फैले जंगल में आग लगने से हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए और इससे एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर अस्थायी रूप से खतरा पैदा हो गया।

 शुक्रवार शाम तक करीब 1,000 दमकलकर्मी तेज हवाओं के बीच आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे और उनका ध्यान आग को सैमचियोक शहर के समीप तरलीकृत प्राकृतिक गैस केंद्र तक पहुंचने से रोकने पर केंद्रित रहा।

राष्ट्रीय दमकल एजेंसी और कोरिया वन सेवा के अधिकारियों के अनुसार आग नजदीकी उल्जिन काउंटी में एक पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगी और इससे कम से कम 22 मकान और नौ अन्य ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए।

राष्ट्रीय दमकल एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि आग फैलने पर करीब 4,000 लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए लेकिन शुक्रवार शाम तक 161 लोग लौट आए। एक अन्य एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि आग समुद्र किनारे स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र की परिधि तक पहुंच गई, जिससे ऑपरेटर को 50 प्रतिशत तक कामकाज कम करना पड़ा। संयंत्र पर सैकड़ों दमकलकर्मियों को तैनात किया गया और आग पर काबू पाया गया। अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.