वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ करता रहा दुष्कर्म

Updated on 14-09-2021 11:57 PM
बिलासपुर  । 16 साल तक युवती का रेप करने वाला सब इंस्पेक्टर को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी उस युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देककर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था।पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मी सब इंस्पेक्टर को दोस्त के घर पार्टी करते पकड़ा है।
मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। रतनपुर निवासी अजयकांत तिवारी ( 35 ) के खिलाफ रतनपुर थाना में 28 अगस्त को युवती ने केस दर्ज कराया था।जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच रविवार को पुलिस को पता चला कि अजयकांत हाईटेक बस स्टैण्ड के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दोस्त के घर पार्टी मना रहा जिस पर पुलिस ने उसे मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल,ये पूरा कहानी 2004 में शुरू हुई थी।जब रतनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की साल 2004 में ही 12 वीं की पढ़ाई करते समय अजयकांत तिवारी से दोस्ती हुई,पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि अजयकांत तिवारी उसे प्रेम जाल में फंसाकर रतनपुर क्षेत्र में अपने दोस्त के घर ले गया था।वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसका चुपके से वीडियो बना लिया था।इसके बाद से लगातार अजयकांत उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म कर रहा था।इस बीच जुलाई 2020 में युवती की शादी रायपुर में हो गई।अजयकांत की भी शादी दूसरी जगह हो गई थी।इसके बावजूद भी वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा और विरोध करने पर उसे जान से मार देने की धमकी दे रहा था। बार - बार की इस धमकी से परेशान होकर पीडि़ता ने अजयकांत के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.