चोरी की 6 मोटरसाइकिल सहित तीन गिरफ्तार

Updated on 05-09-2021 11:46 PM
 बिलासपुर । दीपक कुमार झा ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर , के निर्देश पर रोहित कुमार झा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,आशीष अरोरा , कोटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तखतपुर मोहन भारद्वाज द्वारा टीम बनाकर चोरी के मामलों में आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल चोरी के संदेही को पकड़ कर पूछताछ किया गया जो अपने दो और अन्य साथी के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के मोटरसाइकिल चोरी करना बताया । संदेही के बताए अनुसार उसके दो अन्य साथी के निवास स्थान पर जाकर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया जिन्होंने एक साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किए तथा आरोपियों के बताए अनुसार जिस स्थान पर वे चोरी का मोटरसाइकिल छिपा कर रखे थे वहां दबिश देकर चोरी किए गए 5 नग मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्त किया गया । चोरी किए मोटरसाइकिल के इंजन नंबर चेचिस नंबर का मिलान किया गया जिसमें से दो मोटरसाइकिल थाना तखतपुर के पंजीबद्ध अपराध में से होना पाया गया आरोपी गणों ने भी तखतपुर क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार की आरोपीगण के कब्जे से चोरी किए 5 नग मोटरसाइकिल तथा अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल कीमती ?200000 को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1-4) सीआरपीसी 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । गिरफ्तार आरोपी में सुरेश अनंत पिता भागवत अनंत उम्र 27 वर्ष निवासी भीम पुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर,  पृथ्वी उर्फ सिद्धांत ध्रुव पिता राधेश्याम ध्रुव उम्र 19 वर्ष निवासी ढोलकी थाना लोरमी जिला मुंगेली,  दिनेश नवरंग पिता उमेंद्र नवरंग उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सऊनि संतोष पात्रे संतोष यादव आरक्षक तरुण केसरवानी उदय पाटील आकाश निषाद का विशेष भूमिका रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.