14400 किमी प्रति घंटे की गति से धरती के बेहद करीब से गुजरे तीन छुद्रग्रह

Updated on 15-01-2022 09:34 PM

न्यूयॉर्क एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से भी बड़े तीन छुद्रग्रह तेजी से हमारी पृथ्वी की ओर बढ़ रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि तीनों छुद्रग्रह 14 जनवरी की आधी रात के बाद पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरे। पहले एक छुद्रग्रह पृथ्वी के करीब आया, उसके कुछ देर बाद बाकी के दोनों छुद्रग्रह दिखाई दिए।

नासा के अनुसार, इन तीनों छुद्रग्रहों की स्पीड करीब 14400 किलोमीटर प्रति घंटा है। इन तीनों छुद्रग्रहों में सबसे बड़ा 2022 एजी है। इसकी लंबाई एम्पायर स्टेट बिल्डिंग (381 मीटर) के बराबर बताई गई है। नासा ने इस छुद्रग्रह को नियर अर्थ ऑब्जेक्ट के रूप में क्लॉसिफाइड किया है। यह खगोलीय पिंड 14 जनवरी की रात को धरती के पास से गुजरा। बाकी के दो छुद्रग्रह इसके ही आसपास नजदीक पहुंचेंगे। तीनों छुद्रग्रहों के रास्ते को नासा के वैज्ञानिक ट्रैक कर रहे हैं।

बाकी के दो छुद्रग्रहों की पहचान 2022 एए4 और 2022 एएफ5 के रूप में की गई है। इनमें 2022 एए4 का आकार 28 मीटर और 2022 एएफ5 की लंबाई 16 मीटर है। ऐसे में इनके रास्ते में थोड़ा सा भी बदलाव पृथ्वी के लिए आपदा का कारण बन सकता है। नासा ने बताया कि तीनों छुद्रग्रह धरती से सुरक्षित दूरी से निकल जाएंगे। ऐसे में धरती पर कोई खतरा नहीं है। 2013 में रूस के चेल्याबिंस्क क्षेत्र में 17 मीटर लंबा एक उल्कापिंड गिरा था।

 इस उल्कापिंड की ताकत इतनी ज्यादा थी कि इससे इलाके के 7000 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा था। इस उल्कापिंड के धरती से टकराने के कारण 33 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था। वह भी ऐसे इलाके में जहां जनसंख्या का घनत्व भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान की तुलना में काफी मामूली है। नासा ने इस सभी छुद्रग्रहों को नियर अर्थ ऑब्जेक्ट्स की सूची में शामिल किया है।

 नासा ने 20वीं सदी के अंत में नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट प्रोग्राम लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य ऐसे आकाशीय पिंडों की खोज करना था, जो हमारी पृथ्वी की कक्षा के नजदीक सकती हैं। नासा ने अबतक 20000 से अधिक ऐसे आकाशीय पिंडों की खोज की है, जिसे नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट की सूची में शामिल किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.