टॉप-10 में भारत और पाकिस्तान के तीन-तीन बल्लेबाज, करियर के सर्वश्रेष्ठ मुकाम पर शुभमन गिल

Updated on 14-09-2023 02:24 PM
दुबई: सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बुधवार को जारी बल्लेबाजों की आईसीसी पुरुष वनडे रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल किया, जिससे वह शीर्ष 10 में शामिल तीन भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ऊंची रैंकिंग पर काबिज हैं। टॉप-10 में दो अन्य भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (आठवीं रैंकिंग) और विराट कोहली (नौवीं रैंकिंग) हैं। जनवरी 2019 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब तीन भारतीय बल्लेबाज वनडे रैंकिंग में शीर्ष 10 सूची में शामिल थे। रोहित, कोहली और शिखर धवन चार साल पहले शीर्ष 10 पर काबिज तीन बल्लेबाज थे।

भारतीय बल्लेबाजों को फायदा
गिल ने एशिया कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी निभाई थी और 58 रन की पारी खेली थी। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ जबकि रोहित और विराट कोहली ने दो-दो पायदान की छलांग लगाई। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक लगातार तीन अर्धशतक जड़ दिए हैं जबकि कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी का फायदा मिला।

टॉप-10 में पाकिस्तान के भी तीन बल्लेबाज
आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप शुरु होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है और पाकिस्तान के भी तीन बल्लेबाज शीर्ष 10 में शामिल है। कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर है और वह गिल पर 100 से ज्यादा रेटिंग अंक की बढ़त बनाये हैं जबकि इमाम उल हक और फखर जमां क्रमश: पांचवें और 10वें स्थान पर बने हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका का भी असर

इस ताजा रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के तीन मैच और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड श्रृंखला के दो मैच के प्रदर्शन को भी शामिल किया है। दक्षिण अफ्रीका के तेम्बा बावुमा अपने पिछले आठ वनडे में तीन शतक और दो अर्धशतक जड़ने के बाद शीर्ष 10 स्थान के करीब हैं। 21 पायदान की छलांग से वह 11वें स्थान पर है जबकि इससे पहले उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 25वां स्थान थी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (एक पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर), ट्रेविस हेड (छह पायदान के फायदे से 20वें स्थान पर) और मार्नस लाबुशेन (24 पायदान के लाभ से 45वें स्थान पर) ने शानदार प्रगति की है और ऐसा ही केएल राहुल (10 पायदान के फायदे से 37वें स्थान पर) और ईशान किशन (दो पायदान के फायदे से 22वें स्थान पर) की जोड़ी के साथ है।

बॉलर्स रैंकिंग का क्या हाल है?
न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजों की सूची में संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा पहली बार शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में चार विकेट झटके थे। भारत के बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को भी एशिया कप के दो मैचों में नौ विकेट की बदौलत पांच पायदान का लाभ मिला है, जिससे वह सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ आठ पायदान फायदे से 21वीं रैंकिंग पर पहुंचे जबकि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (आठ पायदान के लाभ से 27वें स्थान पर) और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (21 पायदान के लाभ से 56वें स्थान पर) ने ऊंची छलांग लगायी है। पंड्या आल राउंडर की सूची में चार स्थान के फायदे से छठे नंबर पर पहुंच गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.