बांगो बांध के खुले तीन गेट, लगभग 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Updated on 17-09-2021 06:15 PM
कोरबा  कोरबा जिले के माचाडोली में स्थित मिनीमाता बांगो बांध के तीन गेट खोल दिए गए हैं। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर को सुरक्षित बनाए रखने के लिए बांध के तीन गेट खोलकर लगभग 15 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। बांध से पानी छोड़ने की सूचना पहले ही निचले क्षेत्रों और नदी किनारे के गांवो में दे दी गई थी। बांध से 9 हजार क्यूसेक पानी जल विद्युत संयंत्र को भी लगातार दिया जा रहा है। जल विद्युत संयंत्र में जलापूर्ति और 3 गेट खोलकर छोड़े गए पानी को मिलाकर बांध से लगभग 24 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। पहले ही दर्री बॅराज के दो गेट खोलकर पानी नदी पर छोड़ा गया है।
         मिनीमाता बांगो बांध परियोजना के कार्यपालन अभियंता केशव कुमार ने बताया कि चालू मानसून मौसम में लगातार 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण जिले का मिनीमाता बांगो बांध पानी से लबालब भर गया है। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही बारिश से बांध का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बांध का जलस्तर अपने अधिकतम बिंदु से लगभग डेढ़ मीटर ही बचा है। बांध का अधिकतम जलस्तर 359.66 मीटर निर्धारित है और वर्तमान में बांध में 358.30 मीटर तक पानी भर चुका है। बांध में जलभराव की स्थिति को देखते हुए ने बांध के तीन गेट खोले गए हैं। बांध के गेट नंबर 05 को 0.75 मीटर, गेट नंबर 06 को एक मीटर और गेट नंबर 07 को 0.75 मीटर खोलकर 14 हजार 929 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है।
        प्रशासन द्वारा पहले ही बांध केे निचले क्षेत्रों में और नदी किनारे रहने वाले लोगो की सुरक्षा के लिए दूसरे सुरक्षित स्थानों पर जाने की सूचना जारी की गई है। नदी किनारे रहने वाले लोगो से पानी छोड़े जाने की स्थिति में जानमाल के नुकसान से बचने के लिए सुरक्षित स्थानो पर जाने को कहा गया है। इस संबंध में प्रभावित गांवो और आबादियों में मुनादी आदि करा कर भी लोगो को सुरक्षित जगहों पर जाने की सूचना दी गई है। जलभराव की स्थिति वाले क्षेत्रों पर प्रशासन की पैनी नजर है।
*बाढ़ क्षेत्र में आने वाले संभावित ग्रामों के नाम
        बांगो, लेपरा, नुनिया, कछार, कोनकोना, पोड़ीउपरोड़ा, चर्रा, पाराघाट, छिनमेर, सिरकीकला, केरा, पाथा, सिलीयारीपारा, तिलसाभाटा, हथमार, छिर्रापारा, डग्गुपारा, करमीपारा, जूनापारा, लोरीडांड, टुंगमुड़ा, तिलाईडाड, नवागांव, झोरा, कौेरीघाट, पोंड़ीखोहा, डोंगाघाट, धनगांव, लोटलोटा, नर्मदा, औराकछार, झाबू, सोनगुड़ा, नवागांव, स्याहीमुड़ा, जेलगांव, चारपारा, खैरभवना, बलरामपुर, भलपहरी, जोगीपाली, कोहड़िया, राताखार, गेवराघाट, इमलीडुग्गु, कुदुरमाल, बरीडीह, मोहरा, देवरी, चिचोली, कटबितला, झीका, ढिठोली आदि हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.