कोपेनहेगन । रविवार को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुई गोलीबारी में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई। गोली बारी एक स्थानीय मॉल में हुई। कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोपेनहेगन पुलिस ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख सोरेन थॉमसन ने बताया कि गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को फिल्ड्स शॉपिंग मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
थॉमसन ने कहा कि घटना के पीछे आतंकी मंसूबे की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं। हम जांच कर रहे हैं।''आरोपी डेनमार्क का नागरिक है और उसकी उम्र 22 साल है।