तीन स्टेशन मास्टर सस्पेंड गलत ट्रैक में चली गई थी ट्रेन

Updated on 08-09-2021 11:30 PM
बिलासपुर ।  रेलवे स्टेशन में  एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। इस मामले में दोषी तीन स्टेशन मास्टरों को देर रात आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। रायगढ़-गोंदिया झारसुगड़ा पैसेंजर मंगलवार दोपहर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ही भयंकर दुर्घटना होते-होते बच गई थी। उसे जिस प्लेटफार्म पर आने का सिग्नल दिया गया था उस प्लेटफार्म पर पहले से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की खाली रैक खड़ी थी। माना जा रहा है कि ऐसा आरआरआई केबिन के स्टेशन मास्टरों की लापरवाही की वजह से हुआ है। इस मामले में जब जांच की गई तो स्टेशन मास्टर डीके स्वर्णकार और केके सिन्हा की लापरवाही सामने आई। जैसे ही इन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई देर रात में ही उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। वहीं कंट्रोलिंग वाले स्टेशन मास्टर राघव राव से भी पूछताछ की गई। इसके बाद बुधवार को उनको भी सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1.20 बजे रायगढ़ से झारसुगड़ा जाने वाली जेडी पैसेंजर बिलासपुर आ रही थी। उसे 4 नंबर प्लेटफार्म पर जाने की सूचना ट्रेन के लोको पायलट को दी गई थी। चुचुहियापारा ओवरब्रिज से पहले होम सिग्नल पार करते ही ट्रेन ने पटरी चेंज की तो लोको पायलट को आशंका हुई कि ट्रेन गलत ट्रैक पर जा रही है। उसने तत्काल ट्रेन रोकी और बिलासपुर के स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। सूचना आरआरआई केबिन को भी दी गई। लोको पायलट की सतर्कता से ही स्टेशन एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। नहीं तो दो पैसेंजर ट्रेनों के बीच टक्कर होना तय था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.