हेलमेट और बैट फेंका, नसीम शाह ने दिलाई एशिया कप की याद, फिर तोड़ा अफगानिस्तान का दिल

Updated on 25-08-2023 01:57 PM
हम्बनटोटा: अफगानिस्तान ने कभी भी पाकिस्तान (AFG vs PAK) को वनडे मैच में नहीं हराया था, लेकिन गुरुवार को यह संभव होता दिख गया था। तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले के आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी। तेज गेंदबाज फारूकी ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर शादाब खान को रन आउट किया तो पाकिस्तान को छह गेंदों में 11 रन चाहिए थे और एक विकेट शेष था। यहां से पाकिस्तान ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

नसीम शाह ने तोड़ा सपना

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अफगानिस्तान का सपना तोड़ दिया। शादाब खान के आउट होने के बाद उन्होंने चौका मारा। दो गेंदों पर जब पाकिस्तान को 3 रन चाहिए था तो गेंद नसीम के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पीछे चौके के लिए चली गई। टीम को जीत दिलाने के बाद नसीम ने खूब जश्न मनाया। वह बैट और हेलमेटफेंककर भागने लगे। साथी खिलाड़ी उनके पीछे भागते हुए पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।

एशिया कप की दिलाई याद

एक साल पहले एशिया कप 2022 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को जीत के लिए एक ओवर में 11 रन चाहिए थे। गेंदबाज फारूकी ही थी। पाकिस्तान के एक विकेट बचे थे। नसीम शाह ने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के मारकर पाकिस्तान को जीत दिला दी थी। तब भी नसीम ने इसी तरह जीत का जश्न मनाया था। दोनों मौकों पर पाकिस्तान को एक विकेट से ही जीत मिली।

सीरीज भी पाकिस्तान के नाम

इस मुकाबले को जीतने के साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज में भी अजेय बढ़त बना ली है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 300 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 151 रनों की पारी खेली। इब्राहिम जादरान के बल्ले से भी 80 रन निकले। जवाब में एक समय पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 170 रन था। लेकिन फिर 6 विकेट पर 211 रन हो गया। इसके बाद मैन ऑफ द मैच शादाब खान ने 35 गेंद पर 48 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया और अंत में नसीम शाह ने जीत दिला दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.