रोहित शर्मा के चक्रव्यूह में ऐसे फंसेंगे गुजरात टाइटंस के चीते, मुंबई के पास है तुरुप का इक्का!

Updated on 26-05-2023 08:07 PM
आईपीएल-2023 में सिर्फ 2 मैच बचे हैं। लीग मैचों में अटकते-लटकते मुंबई इंडियंस क्वॉलिफायर-2 तक पहुंच गई है। जब वह प्लेऑफ में पहुंचती है तो सबसे खतरनाक टीम बन जाती है। किस्मत के धनी कहे जाने वाले रोहित शर्मा की रणनीति और मैदान पर रचे चक्रव्यूह को तोड़ पाना किसी के लिए आसान नहीं होता है। यही वजह है कि पिछले सीजन की चैंपियन गुजरात पर मुंबई को लोग भारी बता रहे हैं। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि क्यों मुंबई इंडियंस इस मैच में जीत की दावेदार मानी जा रही है...

बड़े नाम नहीं, फिर भी अटूट चक्रव्यूह

कप्तानी के मामले में भले ही एमएस धोनी को लेकर एक अलग माहौल बना हुआ है, लेकिन रोहित शर्मा का मैदान पर गजब का अंदाज है। उन्होंने सबसे बड़ी कमजोरी को अपनी ताकत बनाया। पीयूष चावला कॉम्पिटेटिव से दूर थे। मुंबई ने न केवल उनपर बड़ा दांव लगाया, बल्कि इस तरह से इस्तेमाल किया कि वह मैच विनर के रूप में उभरे। इसके अलावा आकाश मधवाल, ऋतिक शौकीन, कैमरून ग्रीन का भी पूरी रणनीति के साथ इस्तेमाल किया, जो गेंदबाजी में बड़े नाम नहीं हैं।

सही समय पर सही फैसला

रोहित शर्मा क्वॉलिफायर-2 तक पहुंचे हैं तो इसकी सबसे बड़ी वजह है उनके सही फैसले। उन्होंने बड़े नाम नहीं होने के बाद जिस तरह से गेंदबाजों से बेस्ट निकलवाया है, वह उतना आसान नहीं होता, जितना दिखती है। इसका अंतर ऐसे समझ सकते हैं कि गुजरात के पास स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज यश दयाल थे, जिन्हें एक ही ओवर में 5 छक्के पड़े और टीम को उनका कॉन्फिडेंस बुस्टअप करने में कई दिन लग गए। दूसरी ओर, अर्जुन तेंदुलकर ने भी एक ओवर में 31 रन दिए थे, लेकिन अगले ही मैच में उन्होंने धांसू कमबैक किया। अर्जुन के पास ज्यादा स्पीड नहीं है, इसके बावजूद रोहित ने बेहद चतुराई से उनका इस्तेमाल किया। नेहल वढेरा, तिलक वर्मा और आकाश मधवाल के साथ भी यही हुआ। आकाश तो टीम के विनर के रूप में उभरे हैं।

तुरुप का इक्का हैं कैमरून ग्रीन

मुंबई इंडियंस के पास अगर कोई खिलाड़ी हर मैच में परफॉर्म कर रहा है तो वह हैं कैमरून ग्रीन। ग्रीन ने न केवल बल्ले से कमाल किया है, बल्कि गेंद से भी आकर्षक प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक के दम पर 422 रन ठोके हैं। इस दौरान उनका औसत 52.75 का रहा है, जबकि स्ट्राइकरेट 161.07 का है। उनके नाम 6 विकेट भी हैं। इसलिए मुंबई के तुरुप का इक्का साबित हुए ग्रीन गुजरात के लिए सबसे अधिक खतरनाक होंगे।

रोहित शर्मा का प्रदर्शन

अब बात करते हैं रोहित शर्मा की। रोहित का प्लेऑफ में बहुत आकर्षक रिकॉर्ड नहीं है तो वह खुद को साबित करना चाहेंगे। ओवरऑल देखा जाए तो रोहित इस लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। रोहित ने 242 मैच खेलते हुए 6203 रन बनाए हैं, जबकि एक शतक और 42 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन है। आईपीएल 2023 की बात करें तो उन्होंने दो अर्धशतक के दम पर 324 रन ठोके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.