बाघ की दहाड़, चीते सी फुर्ती और करिश्माई छलांग, आनंद महिंद्रा ने दिल खोल दिया

Updated on 18-07-2023 06:10 PM
नई दिल्ली: मौका आखिरी हो और दांव पर इज्जत लगी हो तब बाजी पलटने वाला असली हीरो होता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला थाइलैंड के बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में। भारतीय स्टार लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने आखिरी अटेम्प्ट पर 8.37 मीटर की लंबी छलांग लगाई। हालांकि, वह गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए, लेकिन ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने आखिरी अटेम्प्ट को अंजाम दिया इससे भारत के टॉप बिजनसमैन आनंद महिंद्रा का भी दिल जीत लिया।

दरअसल, अपने पहले पांच प्रयासों में 24 वर्षीय खिलाड़ी केवल 8.12 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगा सका। श्रीशंकर ने अपनी आखिरी छलांग से पहले बाघ की तरह दहाड़ लगाई। इसी मोमेंट का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्र ने लिखा- थाइलैंड में 25वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में श्रीशंकर मुरली की 8.37 मीटर की छलांग ने उन्हें पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करा दिया। यह उनका अंतिम प्रयास था और वह बाघ की तरह दहाड़ने लगे। हम सभी वैसी छलांग लगाने का प्रयास कर सकते हैं। वह छलांग से जो कुछ हम करते हैं वही फर्क लाता है। #MondayMotivation
गोल्ड चूकने से निराश श्रीशंकर ने हालांकि कहा- जब मैंने अपनी आखिरी छलांग देखी तो सोचा कि यह 8.45 से ऊपर थी, क्योंकि यह 8.50 अंक के बहुत करीब थी और मुझे लगा कि यह एक विजयी छलांग थी, लेकिन दुर्भाग्य से चूक गया। मैंने सोचा था कि गोल्ड के लिए 8.20-25 मीटर की छलांग काफी होगी। मुझे पता था कि चीनी ताइपे जंपर वहां था और वह कर सकता था।

पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने के बाद खुश हैं मुरली श्रीशंकर
इस बीच श्रीशंकर ने पेरिस ओलिंपिक में जगह पक्की कर ली है। ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफिकेशन मार्क 8.27 मीटर था। जंपर ने कहा कि क्वॉलिफिकेशन से उन्हें ओलिंपिक के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिला है।

उन्होंने कहा- बैंकॉक में पहला लक्ष्य ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करना था। अब जब मैंने ऐसा कर लिया है तो मैं अपना 2024 सीजन बहुत देर से केवल मई या जून तक खोलूंगा। मुरली श्रीशंकर क्वॉलिफिकेशन राउंड में 7.69 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने में असफल रहे थे। वह डायमंड लीग के पेरिस लेग में भी तीसरे स्थान पर रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.