हार्दिक पंड्या की 'धोखेबाजी' के बावजूद छाए तिलक वर्मा, सूर्यकुमार के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

Updated on 09-08-2023 02:48 PM
प्रोविडेंस: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा अपनी दमदार बैटिंग से छाए हुए हैं। पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में तिलक ने 49 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही तिलक वर्मा के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया और सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी कर ली। तिलक ने अपने करियर के पहले तीन टी20 में 39 रन, 51 रन और 49 रनों की पारी खेली।

इसके साथ ही तिलक संयुक्त रूप से भारत के दूसरे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने पहली तीन पारियों में 30 से अधिक रन बनाए हैं। तीन मैचों में तिलक वर्मा ने अब तक कुल 139 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 69.50 का है।

टीम इंडिया के लिए पहले तीन टी20 मैचों में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दीपक हुडा के नाम है। दीपक हुडा ने अपने शुरुआती तीन टी20 में 172 रन कूट डाले थे। वहीं पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। गंभीर ने अपने शुरुआती तीन टी20 मैचों में 109 रन बनाए थे।

1 रन से तिलक नहीं पाए अर्धशतक

तिलक वर्मा तीसरे टी20 मैच में सिर्फ एक रन से अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। तिलक के पास मौका था कि वह टी20 में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा करें। दरअसल तिलक के साथ बल्लेबाजी कर रहे हार्दिक पंड्या ने सिक्स जड़कर मैच को खत्म कर दिया।

तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 159 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी, लेकिन तिलक वर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव ने अपनी तूफानी बैटिंग से वेस्टइंडीज के लक्ष्य को बौना कर दिया।

इस दौरान सूर्यकुमार 84 रन बनाकर आउट हो गए और फिर तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी अपने जिम्मे ले लिया। वह अर्धशतक के करीब पहुंचे लेकिन उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे हार्दिक पंड्या 17.5 ओवर में स्ट्राइक पर थे और जीत के लिए दो रन चाहिए था। ऐसे में हार्दिक ने छक्का लगाकर मैच को खत्म कर दिया जिसके कारण तिलक वर्मा अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.