लंच तक भारत ने बनाये 142/2 , कुल बढ़त 405 हुई

Updated on 05-12-2021 07:01 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम ने मेहमान टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिनलंच तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए थे। शुभमन गिल 17 और विराट कोहली 11 रनों पर खेल रहे थे। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम 263 रनों से आगे थी।  इस प्रकार भारत की कुल बढ़त 405 हो गयी है।

 भारतीय टीम ने सुबह बिना किसी नुकसान के 69 रनों से आगे खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा 47 और मयंक अग्रवाल   62 रनों के विकेट खो दिये। पुजारा को दूसरी पारी में भी एजाज पटेल ने ही अपना शिकार बनाया। इसके अलावा मयंक को भी एजाज की गेंद पर विल यंग ने कैच किया।

मयंक ने पहली पारी में शतक लगाया था। वहीं अब दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया है। इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाए थे जबकि न्यूजीलैंड टीम 62 रनों पर ही आउट हो गयी थी। पहली पारी में एजाज ने सभी दस विकेट लिए थे जबकि भारत की ओर से आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 जबकि मोहम्मद सिराज ने 3, अक्षर पटेल ने 2 और जयंत यादव ने एक विकेट लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.